{"_id":"65747bf2509cbf986907522e","slug":"wpl-auction-2024-sold-player-kashvee-gautam-annabel-sutherland-vrinda-dinesh-all-teams-full-players-list-2023-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WPL Auction: 30 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, काश्वी गौतम और सदरलैंड रहीं सबसे महंगी; देखें टीमों की फाइनल लिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL Auction: 30 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, काश्वी गौतम और सदरलैंड रहीं सबसे महंगी; देखें टीमों की फाइनल लिस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 09 Dec 2023 08:08 PM IST
सार
गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव खेला। हम आपको नीलामी के बाद सभी टीमों के संयोजन के बारे में यहां बता रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 6
महिला प्रीमियर लीग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शनिवार (नौ दिसंबर) को मुंबई में हुई। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट की गईं 165 खिलाड़ियों में 30 की किस्मत चमकी। पांच टीमों के पास कुल 30 जगह ही खाली थी। गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव खेला। हम आपको नीलामी के बाद सभी टीमों के संयोजन के बारे में यहां बता रहे हैं...
मुंबई इंडियंस
2 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : अमर उजाला
पिछले सीजन में चैंपियन बनने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच खिलाड़ियों को खरीदा। उसने दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल के लिए सबसे ज्यादा 40 लाख रुपये खर्च किए। कृथना बालाकृष्णनन, फातिमा जाफर, अमनदीप कौर और एस सजाना को 10-10 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। फ्रेंचाइजी ने नीलामी में इस्माइल के रूप में एक अनुभवी खिलाड़ी को खरीदा। वहीं, चार युवाओं को खरीदकर बैकअप तैयार किया।
दिल्ली कैपिटल्स
3 of 6
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के पास नीलामी में तीन खिलाड़ियों को खरीदने की जगह ही थी। उसने सभी तीन स्थानों को भरने का काम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को शुरुआती राउंड में ही खरीद लिया। सदरलैंड के लिए फ्रेंचाइजी ने खजाना खोल दिया और दो करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा। सदरलैंड संयुक्त रूप से इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। दिल्ली ने अश्विनी कुमारी और अपर्णा मंडल को 10-10 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
4 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : अमर उजाला
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ खास नहीं रहा था। टीम इस बार शानदार वापसी करना चाहती है। उसने नीलामी में सात खिलाड़ियों को खरीदा। आरसीबी ने भारत की गेंदबाज एकता बिष्ट को सबसे ज्यादा 60 लाख रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया बेयरहैम के लिए उसने 40 लाख रुपये खर्च किए। उसने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू, भारत की गेंदबाज सिमरन बहादुर, ऑलराउंडर एस मेघना और इंग्लैंड की गेंदबाज केट क्रॉस को 30-30 लाख रुपये में खरीदा। शुभा सतीश के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
यूपी वॉरियर्स
5 of 6
यूपी वॉरियर्स
- फोटो : अमर उजाला
यूपी वॉरियर्स की टीम ने पांच खिलाड़ियों को खरीदा। एलिसा हीली की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले साल अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया था। यूपी वॉरियर्स ने नीलामी में सबसे ज्यादा रुपये वृंदा दिनेश के लिए खर्च किए। बल्लेबाज वृंदा को टीम ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा। इंग्लैंड की डेनियल वायट और भारत की गौहर सुल्ताना के लिए यूपी ने 30-30 लाख रुपये खर्च किए। साइमा ठाकुर और पूनम खेमनार को 10-10 लाख रुपये में खरीदा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।