ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। धनतेरस से पंचदिवसीय दीपोत्सव आरम्भ हो जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास ही सके। इसके अलावा, भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज दिल्ली में होगी। बैठक की सह अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत-यूएस टू प्लस टू वार्ता में भाग लेने के लिए देर रात दिल्ली पहुंचे। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सरकार की कृत्रिम बारिश की तैयारियों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा से होगी सौभाग्य की बारिश, दिल्ली में भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता
भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज
भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज दिल्ली में होगी। बैठक की सह अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत-यूएस टू प्लस टू वार्ता में भाग लेने के लिए देर रात दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिकी विदेश मंत्री का स्वगात किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 5वीं भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करने के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनकी इस यात्रा से भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
धनतेरस का पर्व आज
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। धनतेरस से पंचदिवसीय दीपोत्सव आरम्भ हो जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास हो सके। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है, इस दिन कुबेर जी की पूजा होती है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाया ठंड का अहसास
दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सरकार की कृत्रिम बारिश की तैयारियों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है। इससे मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। कल देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बीच में बूंदाबांदी में बदल गया था मगर सवेरे के समय एक बार फिर तेज बारिश होने लगी। साथ में बादल गरज रहे हैं, बिजली चमक रही है। पढ़ें पूरी खबर
सर्वाधिक ऑनलाइन सेल्फी के लिए भारत को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत ने केंद्र सरकार के 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत सर्वाधिक ऑनलाइन सेल्फी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। सरकार ने 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत सोशल मीडिया पर सेल्फी अपलोड करने का कैंपेन चलाया है। पढ़ें पूरी खबर