राजधानी दिल्ली सहित देश भर में ईद आज मनाई जा रही है। समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज के लिए जमा हुए हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का प्रचार अब चरम पर है। सरकार के मुखिया और स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिदिन तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी के पांचों उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देशवासियों से किया हर वादा पूरा किया। यह देश की जनता के लिए नई बात थी, क्योंकि उन्हें पिछली सरकारों में ऐसा होने की आदत नहीं थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: देशभर में ईद का त्योहार आज; उत्तराखंड सीएम से अमर उजाला की खास बातचीत; पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद आज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
राजधानी दिल्ली सहित देश भर में ईद आज मनाई जा रही है। समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज के लिए जमा हुए हैं। इसी अवसर पर श्रद्धालु दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए जमा हुए। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड सीएम का साक्षात्कार
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का प्रचार अब चरम पर है। सरकार के मुखिया और स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिदिन तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी के पांचों उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री अब तक छोटी-बड़ी करीब 80 सभाओं को संबोधित कर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिना चुके हैं। उनका मानना है कि पांचों सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। जनता सिर्फ मतदान का इंतजार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने कहा- हमने हर वादा पूरा किया, यह जनता के लिए अनूठा अनुभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देशवासियों से किया हर वादा पूरा किया। यह देश की जनता के लिए नई बात थी, क्योंकि उन्हें पिछली सरकारों में ऐसा होने की आदत नहीं थी। अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक को दिए साक्षात्कार में उन्होंने यह बात की। पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद न्यूजवीक के कवर पर आने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। मोदी ने कहा, लोगों को यह भरोसा है कि अगर योजनाओं का लाभ किसी और को मिला है तो उन तक भी पहुंचेगा। लोगों ने देखा है कि भारत 11वीं से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब देश की आकांक्षा है कि तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। पढ़ें पूरी खबर
क्यूएस वर्ल्ड विवि सब्जेक्ट रैंकिंग में JNU-IIM अहमदाबाद को जगह
शैक्षिक संस्थानों की विश्व रैंकिंग में भारत ने शानदार सफलता हासिल की है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2024 में 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनाई है। डेवलपमेंट स्ट्डीज की नई श्रेणी में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) 20वें स्थान पर है, जबकि आईआईएम अहमदाबाद को बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्ट्डीज में 22वीं रैंक मिली है। लंदन में मंगलवार को जारी रैंकिंग में एशिया में भारत दूसरे स्थान पर है और वह चीन (101 विश्वविद्यालय ) को टक्कर दे रहा है। इस बार भारतीय विश्वविद्यालयों से 19.4 फीसदी अधिक एंट्री भेजी गई थी। पढ़ें पूरी खबर