{"_id":"66165a727716e78472075bf9","slug":"if-you-want-a-child-step-down-wife-sakshi-reveals-real-reason-behind-ms-dhoni-test-retirement-ipl-2024-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'अगर बच्चा चाहिए तो संन्यास..', साक्षी ने धोनी के टेस्ट क्रिकेट से जल्दी रिटायरमेंट की असली वजह बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'अगर बच्चा चाहिए तो संन्यास..', साक्षी ने धोनी के टेस्ट क्रिकेट से जल्दी रिटायरमेंट की असली वजह बताई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:53 PM IST
सार
एक फैन ने हाल ही में चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच के दौरान, एक पुरानी क्लिप साझा की, जिसमें वह 2014 में टेस्ट क्रिकेट से धोनी की अप्रत्याशित संन्यास के बारे में बात करती दिखीं।
विज्ञापन
1 of 6
धोनी और साक्षी। साथ में हैं जीवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2024 में 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 16 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस उम्र में भी धोनी की तरफ से गजब की फिटनेस देखने को मिल रही है। उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपकर सभी को चौंका दिया था। यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने इस तरह का कोई फैसला लिया हो।
2 of 6
धोनी और रसेल
- फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले भी कई मौकों पर उन्होंने बड़े फैसले अचानक से किए, जब किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास हो या वनडे-टी20 की कप्तानी छोड़ना या फिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास। धोनी ने अचानक फैसला लेकर कई बार चौंकाया है। 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लिया था। तब टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थी और माही के इस फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि, टेस्ट से उनके संन्यास लेने की असली वजह तब किसी को नहीं पता चल पाया था। अब इसकी वजह का खुलासा हुआ है।
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी की पत्नी साक्षी ने खुलासा किया है कि विश्व कप विजेता कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट से इतनी जल्दी संन्यास क्यों ले लिया था। एक फैन ने हाल ही में चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच के दौरान, एक पुरानी क्लिप साझा की, जिसमें वह 2014 में टेस्ट क्रिकेट से धोनी की अप्रत्याशित संन्यास के बारे में बात करती दिखीं। साक्षी इस वीडियो में क्लिप में कहती हैं, 'जब वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे थे तो हमें इस बात का संकेत था कि वह पद छोड़ने वाले हैं। मुझे यह भी याद है कि मैंने उनसे कहा था, 'अगर आप बच्चा चाहते हैं तो आपको कम से कम एक फॉर्मेट से हट जाना चाहिए क्योंकि आपके पास अपने बच्चे के साथ खेलने कूदने या मौज मस्ती करने का वक्त नहीं होगा।
उसी वीडियो में साक्षी घर के अंदर का माहौल भी दिखाती और बताती हैं। साक्षी ने विश्व कप विजेता कप्तान से शादी करने के त्याग और खुशियों पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, 'लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे उनकी पत्नी होने के नाते बहुत त्याग करना पड़ा। मैं कहती हूं, 'ऐसा कुछ नहीं है, यह सब प्यार है'। जब आप प्यार में होते हैं, तो आप इसे त्याग नहीं कह सकते।' साक्षी की प्रतिक्रिया से यह बात साफ है कि वह और धोनी एकदूसरे का काफी सम्मान करते हैं। इसका जिक्र तो धोनी खुद कई बार कर चुके या दर्शा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
धोनी की पत्नी साक्षी
- फोटो : social media
साक्षी हमेश धोनी के लिए निरंतर समर्थन का स्रोत रही हैं। वह हाल ही में पांच अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के आईपीएल 2024 मैच के दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिखी थीं। साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद थीं। सीएसके ने साक्षी और जीवा की एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें साक्षी को यलो जर्सी में देखा गया था। हालांकि, उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की थी। उसने मौजूदा आईपीएल चैंपियन को छह विकेट से हराया था। एमएस धोनी उस मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए थे और दो गेंदों में केवल एक रन बना पाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।