फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: सनराइजर्स के खिलाफ पंजाब की पारी के 20वें ओवर का रोमांच, 29 में से 26 रन बना डाले, तीन कैच भी छूटे

Wed, 10 Apr 2024 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

पंजाब की पारी के 20वें ओवर में जयदेव उनादकट गेंदबाजी के लिए आए। तब उन्हें छह गेंद में 29 रन बचाने थे। पंजाब की ओर से उस वक्त पिछले मुकाबले के दो मैच विनर्स शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन
Video: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Last over thrill, 26 Runs Scored, 3 Dropped Catches IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत हासिल की। चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बना डाले और टीम दो रन से मैच हार गई। इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई। उसके छह अंक हैं। वहीं, पंजाब की टीम छठे स्थान पर है। सनराइजर्स के लिए हालांकि, जीत आसान नहीं थी। उन्हें आखिरी ओवर में 29 रन बचाने थे, लेकिन टीम ने 26 रन खर्च कर डाले। इतना ही नहीं टीम ने तीन कैच भी छोड़े। अच्छी बात यह रही कि रन काफी थे और पंजाब की टीम दो रन पीछे रह गई।
Video: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Last over thrill, 26 Runs Scored, 3 Dropped Catches IPL 2024
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की पारी के 20वें ओवर में जयदेव उनादकट गेंदबाजी के लिए आए। तब उन्हें छह गेंद में 29 रन बचाने थे। पंजाब की ओर से उस वक्त पिछले मुकाबले के दो मैच विनर्स शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। तब शशांक 24 गेंद में 40 रन और आशुतोष 10 गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। ओवर की पहली गेंद पर आशुतोष ने छक्का लगाया। तब बाउंड्री लाइन पर नीतीश रेड्डी खड़े थे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर बाउंड्री लाइन के पार चली गई। इसके बाद अगली दो गेंद वाइड रही। ओवर की दूसरी लीगल गेंद पर आशुतोष ने एक बार फिर बड़ा शॉट खेला। इस बार लॉन्ग ऑफ पर अब्दुल समद के हाथों से गेंद छिटक कर बाउंड्री के पार छक्के के लिए गई। शुरुआती दो लीगल गेंद पर उनादकट 14 रन खर्च कर चुके थे। इसके बाद पंजाब को अगली तीन गेंद पर 13 रन की जरूरत थी। 
Video: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Last over thrill, 26 Runs Scored, 3 Dropped Catches IPL 2024
राहुल त्रिपाठी ने कैच छोड़ दिया - फोटो : IPL/BCCI
तीसरी गेंद पर आशुतोष ने दो रन लिए, जबकि चौथी गेंद पर भी दो रन आए। उनादकट ने इसके बाद एक और वाइड गेंद फेंकी। पांचवीं गेंद पर एक रन आया। इस गेंद पर आशुतोष ने डीप मिड विकेट पर शॉट लगाया, लेकिन वहां खड़े राहुल त्रिपाठी ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। आखिरी ओवर में तीन कैच छूटने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। शशांक सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और पंजाब ने कुल 26 रन बटोरे, लेकिन टीम दो रन से मैच हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Last over thrill, 26 Runs Scored, 3 Dropped Catches IPL 2024
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
धवन ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि शशांक और आशुतोष ने शानदार पारी खेली। हमने उन्हें एक अच्छे स्कोर तक सीमित कर दिया था, लेकिन हम शुरुआती छह ओवरों को भुना नहीं सके और तीन विकेट खो दिए । यहीं हम पिछड़ गए और अंत में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। हमेशा उम्मीद थी कि शशांक और आशुतोष मैच खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम इतने करीब आ गए हैं और इससे हमें भविष्य के मैचों में आत्मविश्वास मिलेगा। हमें आगे और बेहतर करना होगा।' इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ शशांक और आशुतोष ने मिलकर ही टीम को जीत दिलाई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed