मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय भी 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसके अलावा, इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आपात बैठक में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए पेश किया गया प्रस्ताव पारित हो गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: मोहन यादव और विष्णुदेव लेंगे सीएम पद की शपथ; यूएनजीए में भारत ने गाजा में युद्धविराम का किया समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की और राजेंद्र शुक्ला तथा जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद शपथ दिलाएंगे। हालांकि, कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विष्णुदेव साय आज लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ
छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर दो बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
यूएन महासभा में युद्धविराम का प्रस्ताव पारित
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आपात बैठक में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए पेश किया गया प्रस्ताव पारित हो गया है। भारत समेत 153 देशों ने गाजा में युद्धविराम के पक्ष में मतदान किया। 10 सदस्यों ने इसका विरोध किया, जबकि 23 सदस्य अनुपस्थित रहे। युद्धविराम प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वाले देशों अमेरिका, ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक, ग्वाटेमाला, इस्राइल, लाइबेरिया, माइक्रोनेशिया, नाउरू, पापुआ न्यू गिनी और परागुआ शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
नेतन्याहू के खिलाफ बाइडन की तीखी टिप्पणी
गाजा के खिलाफ भारी बमबारी के कारण इस्राइल समर्थन खो रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री को अब अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए। यह कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का। बाइडन का यह बयान इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ संबंधों में दरार की ओर इशारा करता है। बाइडन का यह बयान इस्राइल को अब तक दिए गए बयानों में सबसे अधिक आलोचनात्मक था। पढ़ें पूरी खबर