फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Time Travel: क्या पूरी तरह से गायब हो जाएगा लॉस एंजिल्स? टाइम ट्रैवेल करके लौटे शख्स ने किए चौंकाने वाले दावे

Tue, 12 Dec 2023 07:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Dec 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
time traveler says he has photographic evidence from the year 5,000
'time traveller' Edward - फोटो : Social Media

द टाइम मशीन, टाइमलाइन, ऐज ऑफ टोमारो जैसी हॉलीवुड की कई फिल्में आपने भी जरूर देखी होंगी जो टाइम ट्रैवेल पर आधारित हैं। टाइम ट्रैवेल यानी वर्तमान से पहले या वर्षों बाद की दुनिया का सफर। पर क्या ये असलियत में भी हो सकता है? क्या वास्तव में कोई व्यक्ति वर्षों बाद की दुनिया में जा सकता है? एक रिपोर्ट में इसी तरह के मामले का जिक्र मिलता है जिसमें शख्स का दावा है कि वो टाइम ट्रैवेल करके वापस आया है। 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवर्ड नाम के शख्स का दावा है कि वह आज के वर्षों बाद की दुनिया को जी के वापस आया है। उसका दावा है कि उसने जो कुछ देखा और अनुभव किया है वो आज के तीन हजार  साल के बाद की घटना है। दावे में कह रहा है उसने वर्ष 5000 में धरती कैसी होगी, यह देख लिया है, इतना ही नहीं अपनी बातों की प्रमाणित करने के लिए उसके पास फोटोज भी हैं। तो आइए जानते हैं कि साल 5000 में धरती कैसी होगी?

time traveler says he has photographic evidence from the year 5,000
5000 में दुनिया - फोटो : istock

साल 5000 की तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवर्ड का कहना है कि साल 5000 में जिस तरह की दुनिया होगी, यह मानवता के लिए अच्छी खबर नहीं है। फोटोग्राफिक साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए व्यक्ति का कहना है तब तक बहुत कुछ बदल चुका होगा, कई शहरों का अस्तित्व खत्म हो चुका होगा। पृथ्वी पर बहुत कुछ परिवर्तित हो जाएगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण बर्फ का बड़ा हिस्सा पिघल चुका होगा,  दुनिया के कई और शहर पानी में समा चुके होगे।

time traveler says he has photographic evidence from the year 5,000
'time traveller' Edward - फोटो : Social Media

डूब जाएगा लॉस एंजिल्स शहर?

एडवर्ड ने वैसे तो अपनी पहचान नहीं बताई है, उसने अपने फोटो को भी ब्लर किया हुआ है। उसका कहना है- वह 2004 में एक गुप्त टास्क का हिस्सा था। इस टास्क में टाइम ट्रैवेल करके भविष्य को जानने का प्रयास किया जा रहा था। उसने एक तस्वीर शेयर करते, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी है, दावा किया है कि ये  अमेरिका का लॉस एंजिल्स शहर है जो आज के तीन हजार साल के बाद पानी में गायब हो चुका होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
time traveler says he has photographic evidence from the year 5,000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो सकती है बड़ी चुनौती

एडवर्ड के मुताबिक सिर्फ लॉस एंजिल्स ही नहीं दुनिया के कई अन्य शहरों की स्थिति भी कुछ इसी तरह की हो जाएगी। एडवर्ड का दावा है कि जब ग्लोबल वार्मिंग के कारण बर्फ की परतें पिघल जाएंगी तो हर तरफ पानी ही पानी का नजारा होगी। इससे पहले टाइम ट्रैवेल करने का दावा करने वाली महिला नूह ने भी कहा था कि भविष्य की तस्वीरें काफी डराने वाली हो सकती हैं। 

विज्ञापन
time traveler says he has photographic evidence from the year 5,000
ग्लोबल वार्मिंग - फोटो : istock

अमेरिकन राष्ट्रपति को लेकर भी बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलियाई रेडियो होस्ट के साथ एक इंटरव्यू में इतना तक दावा किया है कि योलान्डा रेनी किंग (मार्टिन लूथर किंग जूनियर की एकमात्र पोती)  2030 में संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति होंगी। टाइम ट्रैवेलर्स के ये दावे कितने पुख्ता हैं इसका हम दावा नहीं करते हैं, पर अगर वास्तव में ये भविष्य में इतनी चुनौतियां हैं तो हालात काफी खतरनाक हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed