{"_id":"65518a193b8cd12153069a3f","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-13-november-2023-updates-on-amar-ujala-2023-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन से दी दिवाली की शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन से दी दिवाली की शुभकामनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज यानी 13 नवंबर को चार महीने के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी सातवीं बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 से 11:40 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मुंगेली पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन दिल्लीवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन की यात्रा पर है। इस दौरान जयशंकर ने लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर (नेस्डेन मंदिर) में दिवाली मनाई। इतना ही नहीं, जयशंकर और क्योको ने मंदिर में अभिषेक पूजा भी की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, मुंगेली और महासमुंद में लेंगे चुनावी सभा
चार महीने के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी सातवीं बार आज यानी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 से 11:40 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मुंगेली पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया है। दूसरी ओर पीएम के इस प्रवास ने भाजपा नेताओं को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि दिवाली के दूसरे दिन उनके आने पर सभाओं में भीड़ जुटाना चुनौती होगी। हालांकि बीजेपी इसके लिए जी जान से लगी है। पढ़ें पूरी खबर

आसमान में छाया धुआं
- फोटो : ani
पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी, आसमान में छाया धुआं ही धुआं; जानें AQI
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन दिल्लीवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की। दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखे जलाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छा गई, जिससे पूरे शहर में भारी प्रदूषण फैल गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और आईटीओ में 263 रहा। पढ़ें पूरी खबर

गोवर्धन पूजा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा?
पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या है। पढ़ें पूरी खबर

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन से दी दिवाली की शुभकामनाएं
विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन की यात्रा पर है। इस दौरान जयशंकर ने लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर (नेस्डेन मंदिर) में दिवाली मनाई। इतना ही नहीं, जयशंकर और क्योको ने मंदिर में अभिषेक पूजा भी की। गौरतलब है कि बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर यूरोप का पहला प्रामाणिक और पारंपरिक रूप से निर्मित हिंदू मंदिर है। पढ़ें पूरी खबर

कमेंट
कमेंट X