{"_id":"661b49b64b5482a70f09f1c4","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-14-april-2024-updates-on-amar-ujala-2024-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: इस्राइल पर ईरान का हमला, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, पढ़ें बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: इस्राइल पर ईरान का हमला, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, पढ़ें बड़ी खबरें
Sun, 14 Apr 2024 08:42 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 08:42 AM IST
विज्ञापन
बिग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद शनिवार की देर रात ईरान ने इस्राइल पर सीधा हमला किया। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के मुताबिक उनके देश की सीमा के भीतर ड्रोन हमले किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे। इसमें कल्याण व विकास के मुद्दों के साथ विकसित भारत का रोडमैप प्रमुखता से शामिल किए जाने की उम्मीद है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
इस्राइल में वॉर कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : एएनआई / इस्राइली पीएमओ
इस्राइल पर ईरान का हमला
लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद शनिवार की देर रात ईरान ने इस्राइल पर सीधा हमला किया। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के मुताबिक उनके देश की सीमा के भीतर ड्रोन हमले किए गए। वहीं ईरान की समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दावा किया कि बैलिस्टिक मिसाइलों से इस्राइली ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन ने इस्राइल का समर्थन करने का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर

नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
पीएम मोदी आज जारी करेंगे भाजपा का चुनावी घोषणापत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे। इसमें कल्याण व विकास के मुद्दों के साथ विकसित भारत का रोडमैप प्रमुखता से शामिल किए जाने की उम्मीद है। संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर की जयंती पर जारी होने वाले घोषणापत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों व गरीबों के लिए वादे मुख्य आकर्षण होंगे। पढ़ें पूरी खबर

भिवानी मंडी में भीगी सरसों...
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी हुई। कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान से स्थिति और खराब हो गई। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी खबर है। पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज
पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाओं के बाद अब रविवार 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ जिले में प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो राजा फतेह सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर