फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: डेब्यू पर छाए दिल्ली के नए सिक्स हिटर जेक फ्रेजर; नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, रिप्लेसमेंट बनकर आए

Sat, 13 Apr 2024 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Apr 2024 01:56 PM IST
सार

Who Is Jake Fraser-McGurk: मैकगर्क साउथ ऑस्ट्रेलिया से आते हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी छक्के जड़े हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने लखनऊ के स्टार स्पिनर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर तीन छक्के जड़े। इसी साल फरवरी में मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और दो वनडे खेले थे।

विज्ञापन
Who Is Jake Fraser-McGurk? Delhi Capitals batter who is famous for hitting sixes; Know his story IPL 2024
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने 22 साल के युवा खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क और कप्तान ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीत हासिल की। मैकगर्क ने जहां आईपीएल डेब्यू पर सूझबूझ वाली पारी खेल अर्धशतक जमाया, वहीं पंत ने 41 रन की पारी खेली। यह इस सीजन दिल्ली की दूसरी जीत रही। टीम इस मैच से पहले दबाव में थी, लेकिन मैकगर्क ने दबाव में शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।


मैकगर्क को लेकर पिछले काफी समय से क्रिकेट की दुनिया में काफी चर्चा हो रही है। उन्हें सिक्स हिटर कहा जाता है। मैकगर्क साउथ ऑस्ट्रेलिया से आते हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी छक्के जड़े हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने लखनऊ के स्टार स्पिनर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर तीन छक्के जड़े। इसी साल फरवरी में मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और दो वनडे खेले थे।
Who Is Jake Fraser-McGurk? Delhi Capitals batter who is famous for hitting sixes; Know his story IPL 2024
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI
इस साल भारत में मनाया जन्मदिन
जेक फ्रेजर मैकगर्क का जन्म 11 अप्रैल 2002 को हुआ था और हाल ही में उन्होंने भारत में ही अपना 22वां जन्मदिन मनाया। वह मूलत: विक्टोरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने कई एज ग्रुप्स में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें 2019 में अंडर-19 विश्व कप भी शामिल है। घरेलू टूर्नामेंट्स में विक्टोरिया के लिए कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वह चर्चा में आए। 2019/20 शील्ड एंड मार्श कप में उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी ने यह बताया कि वह आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के सितारों में से एक हैं। उन्होंने वहां भी डेब्यू पर अर्धशतक जड़ा था। तब वह 18 साल के भी नहीं हुए थे।
Who Is Jake Fraser-McGurk? Delhi Capitals batter who is famous for hitting sixes; Know his story IPL 2024
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI
लिस्ट-ए में जड़ चुके सबसे तेज शतक
फ्रेजर मैकगर्क के नाम लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 29 गेंद में शतक जड़ा था और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। डिविलियर्स ने 31 गेंद पर शतक जड़ा था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें इस साल मिला, जब ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। उनका नाम इस साल के लिए ऑक्शन लिस्ट में भी था। हालांकि, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। जेक फ्रेजर की किस्मत तब खुली जब दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हो गए। दिल्ली टीम मैनेजमेंट ने फ्रेजर को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Jake Fraser-McGurk? Delhi Capitals batter who is famous for hitting sixes; Know his story IPL 2024
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल डेब्यू के लिए छह मैचों का इंतजार
हालांकि, आईपीएल डेब्यू के लिए उन्हें छठे मैच तक का इंतजार करना पड़ा। मिचेल मार्श का चोटिल होना और टीम के कुछ खिलाड़ियों के खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट को फ्रेजर को प्लेइंग-11 में शामिल करने के लिए मजबूर किया और अब अपने डेब्यू पर ही वह छा गए। शुक्रवार को भी अपनी 55 रन की पारी में फ्रेजर ने दो चौके और पांच छक्के जमाए। उनके आंकड़ों की बात करें तो ओवरऑल इस बल्लेबाज ने 38 टी20 खेले हैं, जिसमें 135.13 के स्ट्राइक रेट से 700 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। फ्रेजर ने टी20 में 46 चौके और 40 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
Who Is Jake Fraser-McGurk? Delhi Capitals batter who is famous for hitting sixes; Know his story IPL 2024
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI
टी20 क्रिकेट में अब तक जड़ चुके 40 छक्के
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे में उन्होंने 51 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। 21 लिस्ट-ए मैचों में फ्रेज 32.81 की औसत और 143.83 के स्ट्राइक रेट से 525 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 61 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। फ्रेजर ने शुक्रवार को आईपीएल डेब्यू पर भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करते हुए दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। पहले नंबर पर नाबाद 58 रन के साथ गौतम गंभीर हैं। उन्होंने 2008 में राजस्थान के खिलाफ दिल्ली के लिए डेब्यू करते हुए यह रन बनाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed