फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024 Points Table: दिल्ली की जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव, RCB फैंस के लिए बुरी खबर, CSK शीर्ष-तीन में

Sat, 13 Apr 2024 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Apr 2024 09:19 AM IST
सार

कई टीमों के समान अंक हैं और ऐसे में नेट रन रेट का खेल भी महत्वपूर्ण होता जा रहा है। शीर्ष चार में तय होने पर भी टीमें शीर्ष दो में रहना चाहती हैं, क्योंकि तब टीमों को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए एक और मौका मिलता है।

विज्ञापन
Ipl 2024 Points Table update after LSG vs DC know Teams Rankings Standing other details
आईपीएल 2024 मौजूदा अंक तालिका - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में प्लेऑफ में पहुंचने की जंग अब रोमांचक स्थिति में पहुंच चुकी है। शीर्ष चार में पहुंचने की लड़ाई में अब काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। लीग राउंड धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। जहां कुछ टीमों ने छह-छह मैच खेल लिए हैं, वहीं कुछ ने पांच और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है। कई टीमों के समान अंक हैं और ऐसे में नेट रन रेट का खेल भी महत्वपूर्ण होता जा रहा है। शीर्ष चार में तय होने पर भी टीमें शीर्ष दो में रहना चाहती हैं, क्योंकि तब टीमों को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए एक और मौका मिलता है। शीर्ष दो टीमें क्वालिफायर-वन खेलती हैं। इसमें से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में और हारने वाली टीम क्वालिफायर-दो खेलती है। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर दो खेलना होता है। आइए मौजूदा अंक तालिका की स्थिति के बारे में जानते हैं...
Ipl 2024 Points Table update after LSG vs DC know Teams Rankings Standing other details
राजस्थान के बटलर और सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की टीम शीर्ष पर
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ आठ अंक हैं। टीम को एकमात्र हार गुजरात टाइटंस के खिलाफ 10 अप्रैल को मिली थी। आरआर का नेट रन रेट +0.871 है। वहीं, गौतम गंभीर की मेंटरशिप और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शानदार फॉर्म में चल रही है। उसके चार मैचों के बाद तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं। उसका नेट रन रेट +1.528 है। केकेआर टीम को एकमात्र हार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली थी।

लखनऊ को एक स्थान का नुकसान
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम तीसरे स्थान पर थी। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को मिली हार के बाद उसे एक स्थान का नुकसान हुआ और टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई। लखनऊ के पांच मैचों के बाद तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक हैं। उसका नेट रन रेट 0.436 है। वहीं, लखनऊ की हार का चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हुआ। वह चौथे से तीसरे स्थान पर आ गई। चेन्नई ने भी पांच मैच खेले हैं और तीन जीत-दो हार के साथ छह अंक हैं। उसका नेट रन रेट +0.666 है। 
Ipl 2024 Points Table update after LSG vs DC know Teams Rankings Standing other details
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8 +0.871
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 3 1 6 +1.528
चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 6 +0.666
लखनऊ सुपरजाएंट्स 5 3 2 6 +0.436
सनराइजर्स हैदराबाद 5 3 2 6 +0.344
गुजरात टाइटन्स 6 3 3 6 -0.637
मुंबई इंडियंस 5 2 3 4 -0.073
पंजाब किंग्स 5 2 3 4 -0.196
दिल्ली कैपिटल्स 6 2 4 4 -0.975
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 1 5 2 -1.124
विज्ञापन
विज्ञापन
Ipl 2024 Points Table update after LSG vs DC know Teams Rankings Standing other details
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद-गुजरात भी रेस में
पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांचवें स्थान पर है। उसके पांच मैचों के बाद तीन और दो हार के साथ छह अंक हैं। हालांकि, वह नेट रन रेट में सीएसके और एलएसजी से पीछे है। एसआरएच का नेट रन रेट +0.344 है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने छह मैच खेले हैं। उसने अभी तक तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि तीन में हार मिली है। छह अंकों और -0.637 नेट रन रेट के साथ गुजरात की टीम छठे स्थान पर है। मुंबई के लिए इस सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और लगातार तीन मैच गंवाने पड़े थे। हालांकि, अब लगातार दो जीत के साथ टीम के चार अंक हो गए हैं। हार्दिक की कप्तानी वाली एमआई फिलहाल अंक तालिका में गुजरात से नीचे सातवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.073 है।
विज्ञापन
Ipl 2024 Points Table update after LSG vs DC know Teams Rankings Standing other details
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
बेंगलुरु के लिए आगे की राह मुश्किल
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर आठवें स्थान पर है। पंजाब का नेट रन रेट -0.196 है। वहीं, शुक्रवार को जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक स्थान का फायदा हुआ। ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम 10वें से उठकर नौवें स्थान पर आ गई। छह मैचों के बाद दो जीत और चार हार के साथ उसके चार अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.975 है। दिल्ली की जीत का नुकसान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हुआ, जो कि इस सीजन फिर से जीत के लिए जूझती हुई दिख रही है। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। उसने छह मैचों के बाद सिर्फ एक में जीत हासिल की है। पांच मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उसका नेट रन रेट -1.124 है। 

सभी 10 टीमों के आने वाले मुकाबले
टीम आने वाला मैच (Vs) मैदान तारीख
राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स मुल्लांपुर 13 अप्रैल
कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ सुपर जाएंट्स कोलकाता 14 अप्रैल
चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस मुंबई 14 अप्रैल
सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 15 अप्रैल
गुजरात टाइटंस दिल्ली कैपिटल्स अहमदाबाद 17 अप्रैल
कोलकाता नाइट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स कोलकाता 16 अप्रैल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed