चरमपंथी संगठन हिजबुल्लान ने शुक्रवार की दरम्यानी रात उत्तरी इस्राइल पर दर्जनों मिसाइलों से हमला किया। हालांकि, इस्राइल के एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम 'आयरन डोम'ने इन मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज शाम नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के पास शिवालिक पार्क में भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: हिजबुल्लाह ने इस्राइल में दागीं मिसाइलें, शाह की नोएडा में जनसभा; दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहल: अस्पतालों में नहीं कटेगी बिजली, अस्पतालों को सौर ऊर्जा से लैस करने का काम शुरू
बिजली कटौती की वजह से सरकारी कामकाज या फिर अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में आने वाली बाधा जल्द दूर होगी। सरकार ने इन सभी इमारतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले केंद्र सरकार ने अपने मंत्रालय और उनके अधीन सरकारी इमारतों से की है। इसमें दिल्ली एम्स, सफदरजंग अस्पताल, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट शिवालिक पार्क में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शनिवार शाम को जनसभा होगी। यहां गृहमंत्री मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में साधेंगे। जनसभा में डॉ. महेश शर्मा के अलावा भाजपा के कई आला नेता भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
आज हल्द्वानी में गरजेंगे योगी, प्रियंका गांधी दो जगह करेंगी जनसभाएं
लोकसभा चुनाव प्रचार की उलटी गिनती शुरू होने के साथ भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बीच होड़ शुरू हो गई है। ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता केंद्रीय गृह अमित शाह उतरने वाले हैं। वह कोटद्वार में 16 अप्रैल को गढ़वाल लोस सीट पर पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
आज बस्तर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी; आदिवासियों के बीच करेंगे जनसभा
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। ऐसें में जनता को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं का बस्तर दौरा हो रहा है। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनावी सभा कर बस्तर के आदिवासियों को साधने में लगे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी की सभा के बाद अब 13 अप्रैल को बस्तर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर