फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत, इस्राइल से भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा भारत

Sat, 14 Oct 2023 07:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इंतजार की घड़ियां खत्म होने को आ गई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की सेज सज चुकी है। एक लाख 32 हजार दर्शकों के बीच दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को ये दोनों पड़ोसी देश विश्व कप में आठवीं बार आपस में टकराएंगे। वहीं, इस्राइल से भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इस जत्थे में दो शिशुओं समेत 232 लोग शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चेन्नई पहुंचे हैं। यहां वे द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 october 2023 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान आज विश्व कप में आठवीं बार आपस में टकराएंगे
इंतजार की घड़ियां खत्म होने को आ गई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की सेज सज चुकी है। एक लाख 32 हजार दर्शकों के बीच दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को ये दोनों पड़ोसी देश विश्व कप में आठवीं बार आपस में टकराएंगे। विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले सात मुकाबलों में इतिहास गौरवशाली रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 october 2023 Updates On Amar Ujala
ऑपरेशन अजय। - फोटो : Social Media

इस्राइल में फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा भारत
इस्राइल और हमास के बीच एक सप्ताह से जंग जारी है। युद्ध में अब तक करीब 3,000 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने इस्राइल में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत की है। इसके तहत इस्राइल से भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इस जत्थे में दो शिशुओं समेत 232 लोग शामिल हैं। बता दें, 212 भारतीयों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 october 2023 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में डीएमएस दूध की आपूर्ति आज से बंद
दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) की शनिवार से दूध की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। दूध में कास्टिक सोडा मिलने के बाद भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की क्षेत्रीय इकाई ने दिल्ली दुग्ध योजना का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में शुक्रवार सुबह आदेश जारी किए गए, जिसमें कहा गया है कि डीएमएस किसी भी प्रकार से दूध का उत्पादन व बिक्री नहीं कर सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 october 2023 Updates On Amar Ujala
सोनिया गांधी - फोटो : ट्विटर/कांग्रेस

प्रियंका के साथ सोनिया गांधी पहुंचीं चेन्नई
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चेन्नई पहुंचे हैं। यहां वे द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगी। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का स्वागत करने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हवाई अड्डे पहुंचे। सीएम के अलावा, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और टीआर बालू भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed