राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023 को शपथ लेंगे। सुबह 11.15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी मंत्रीमंडल सदस्य की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा, संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में सुरक्षा चूक पर विपक्ष के हमलावर रुख पर पलटवार किया है। इस मुद्दे पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: राजस्थान के सीएम पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, संसद सुरक्षा चूक मामले के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023 को शपथ लेंगे। सुबह 11.15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी मंत्रीमंडल सदस्य की शपथ दिलाई जाएगी। राजस्थान की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के सामने होगा। पढ़ें पूरी खबर
संसद की सुरक्षा में चूक: मास्टर माइंड ललित झा ने किया समर्पण
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
खुद को क्रांतिकारी समझ रहे थे... शहीद भगत सिंह जैसा करना चाहते थे आरोपी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन की घटना में आरोपी दोनों व्यक्ति शहीद भगत सिंह के कृत्य को सदन में दोहराना चाहते थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक पर्चा बरामद किया गया, जिसमें लिखा था- प्रधानमंत्री लापता हैं और जो भी उन्हें ढूंढेगा उसे स्विस बैंक से पैसा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुनवाई करेगा। जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच मामले की सुनवाई करेगी। मोइत्रा ने बुधवार को अपनी याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था। इसके बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आश्वासन दिया था कि शीर्ष अदालत तत्काल सूचीबद्ध करने के अनुरोध पर विचार करेगी। पढ़ें पूरी खबर