शारदीय नवरात्रि पर्व 15 अक्तूबर, रविवार से आरंभ हो गए हैं। प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर, शनिवार की रात 11:26 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्तूबर को देर रात 12:33 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसके अलावा, इस्राइल-हमास युद्ध के बीच 'ऑपरेशन अजय' के तहत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी का अभियान जारी है। वहीं, इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 3000 लोगों की मौत हो गई। इस बीच एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने खुफिया विभाग की गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि खुफिया आकलन में गलतियां हुई हैं, जिससे देश-दुनिया आश्चर्य चकित है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, इस्राइल ने माना खुफिया आकलन में हुई गलती, पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से देवी आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू
शारदीय नवरात्रि पर्व 15 अक्तूबर, रविवार से आरंभ हो गए हैं। प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर, शनिवार की रात 11:26 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्तूबर को देर रात 12:33 मिनट पर समाप्त हो रही है। चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग हो तो उस समय कलश स्थापना नहीं की जा सकती, लेकिन शास्त्रों के अनुसार चित्रा नक्षत्र के तीसरे चरण से चौथे चरण तक कलश स्थापना की जा सकती है। पंचांग के अनुसार 14 अक्तूबर, शनिवार को सायं 4:25 मिनट पर चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। यह नक्षत्र रविवार को शाम 6:12 मिनट तक है। पढ़ें पूरी खबर
इस्राइल से 197 भारतीयों का तीसरा जत्था पहुंचा नई दिल्ली
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच 'ऑपरेशन अजय' के तहत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी का अभियान जारी है। इसी कड़ी में तेल अवीव से भारतीयों का तीसरा जत्था एक विशेष उड़ान से देर रात दिल्ली पहुंचा। इस जत्थे में 197 भारतीय शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इस्राइल से निकाले गए भारतीय नागरिकों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों की सेवा करने के लिए समर्पित हैं। उनके इसी समर्पण के कारण भारतीय नागरिकों की इस्राइल से सुरक्षित निकासी की जा रही है। सभी अपने देश लौटने के बाद खुश हैं। पढ़ें पूरी खबर
इस्राइल ने माना खुफिया आकलन में हुई गलती
इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 3000 लोगों की मौत हो गई। इस बीच एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने खुफिया विभाग की गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि खुफिया आकलन में गलतियां हुई हैं, जिससे देश-दुनिया आश्चर्य चकित है। पढ़ें पूरी खबर
दक्षिण अफ्रीका ने किया फलस्तीनी नागरिकों का समर्थन
इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें अबतक 3000 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने बड़ा बयान दिया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का कहना है कि हम फलस्तीनी लोगों के साथ अपनी एकजुटता का वादा करते हैं। हम अत्याचार को लेकर चिंतित हैं। पढ़ें पूरी खबर