{"_id":"65e27aea4ace4ff47c01d5dd","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-2-march-2024-updates-on-amar-ujala-2024-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: राहुल गांधी को बम से उड़ाने के इनपुट; विदेशी पर्यटक आगमन में दिल्ली नंबर वन; सियासत में टिकट पर मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: राहुल गांधी को बम से उड़ाने के इनपुट; विदेशी पर्यटक आगमन में दिल्ली नंबर वन; सियासत में टिकट पर मंथन
Sat, 02 Mar 2024 06:33 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड व हिमाचल के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इससे दोनों प्रदेशों में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। वहीं विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में दिल्ली की भूमिका देश में सबसे बड़ी है। विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए राजधानी प्रमुख आगमन स्थलों में से एक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
राहुल गांधी
- फोटो : संवाद
राजीव गांधी की तरह राहुल को भी बम से उड़ाने के इनपुट
महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर

हेमकुंड साहिब
- फोटो : amar ujala
ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड और हिमाचल की चोटियों पर भारी बर्फबारी
ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड व हिमाचल के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इससे दोनों प्रदेशों में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। हिमाचल में चार नेशनल हाईवे समेत 241 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बंद हो गए हैं। राेहतांग, लाहाैल-स्पीति, अटल टनल के आसपास, चंबा के पांगी-भरमौर, किन्नौर में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा समेत कई इलाकों में बारिश होती रही। पढ़ें पूरी खबर

लाल किला
- फोटो : Istock
विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिल्ली पहले नंबर पर, सैलानियों की पसंद के लिहाज से चौथा राज्य
विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में दिल्ली की भूमिका देश में सबसे बड़ी है। विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए राजधानी प्रमुख आगमन स्थलों में से एक है। दिल्ली में 2022-23 के दौरान करीब 19.32 लाख विदेशी पर्यटक आए। करीब 31.21 फीसदी विदेशी पर्यटकों ने दिल्ली हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर

बंगलूरू धमाका पीड़ितों से मिलने पहुंचे राज्यपाल गहलोत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल
- फोटो : ani
BJP बोली- बंगलूरू धमाके की NIA जांच हो
बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में 10 घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कर्नाटक पुलिस का बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा एनआईए जांच की मांग कर रही है। पढ़ें पूरी खबर