{"_id":"65fa4d3fce04d0a64701f11f","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-20-march-2024-updates-on-amar-ujala-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन आज से; यूपी के बदायूं में दो भाइयों की हत्या के बाद बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन आज से; यूपी के बदायूं में दो भाइयों की हत्या के बाद बवाल
Wed, 20 Mar 2024 08:13 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके अलावा बदायूं में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प से इलाके में तनाव फैल गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
election commission of india
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के लिए आज जारी होगी अधिसूचना
लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बिहार में होली के चलते नामांकन पत्र 28 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद बवाल
बदायूं में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा करते हुए चार खोखों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी दूर शेखूपुर के जंगल में घेराबंदी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

TMC-BJP clash
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों में झड़प
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प से इलाके में तनाव फैल गया। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने एक-दूसरे के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस
- फोटो : social media
कांग्रेस ने तय किए 40 और नाम
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज फिर बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर दोबारा विचार-विमर्श होगा। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के मंथन में जुटी कांग्रेस की सीईसी ने मंगलवार को 11 राज्यों की करीब 85 लोकसभा सीटों पर चर्चा की, लेकिन केवल 40 सीटों पर ही बात बन पाई। पार्टी इन नामों की घोषणा आज कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर