फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: एक दशक बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे नवजोत सिद्धू, 'रोहित-हार्दिक' कप्तानी विवाद पर कही यह बात

Tue, 19 Mar 2024 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं लेकिन उनकी आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना है। सिद्धू ने इन दोनों का टीम में चयन का समर्थन किया।

विज्ञापन
IPL 2024: Navjot Singh Sidhu will return to commentary box after decade, will say Tata bye-bye to politics?
नवजोत सिद्धू - फोटो : PTI
आईपीएल 2024 के जरिए लगभग एक दशक बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करने के लिए तैयार भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस लीग से केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों को भी अपनी टी20 विश्व कप टीम के चयन में मदद मिलेगी। सिद्धू ने कमेंट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी, लेकिन इसके बाद वह राजनीति में व्यस्त हो गए थे। अब वह आईपीएल के साथ अपनी पुरानी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खेला जाएगा।
IPL 2024: Navjot Singh Sidhu will return to commentary box after decade, will say Tata bye-bye to politics?
नवजोत सिद्धू - फोटो : twitter
'आईपीएल विश्व कप के लिए माहौल तैयार करेगा'
सिद्धू ने कहा- आईपीएल विश्व कप के लिए माहौल तैयार करेगा। इस दौरान कोई अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं होगा। दुनिया की नजरें आईपीएल पर टिकी रहेंगी। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में जगह बना सकते हैं।
IPL 2024: Navjot Singh Sidhu will return to commentary box after decade, will say Tata bye-bye to politics?
नवजोत सिद्धू - फोटो : IPL
टीम में रोहित-कोहली को चुनने को लेकर कही यह बात
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं, लेकिन उनकी आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना है। सिद्धू ने इन दोनों का टीम में चयन का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'इन दोनों की वहां जरूरत पड़ेगी। वह क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी हैं। फॉर्म सुबह की ओस की तरह होती है जो कुछ समय के लिए रहती है लेकिन कौशल हमेशा बना रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Navjot Singh Sidhu will return to commentary box after decade, will say Tata bye-bye to politics?
नवजोत सिद्धू - फोटो : twitter
'कोहली अपनी फिटनेस की वजह से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज'
सिद्धू ने कहा, 'मैं कोहली को भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शामिल करूंगा और इसका एकमात्र कारण उनकी फिटनेस है। उम्र बढ़ने के साथ वह अधिक फिट होते जा रहे हैं। तकनीकी तौर पर वह शानदार बल्लेबाज हैं तथा तीनों प्रारूप में खुद को ढालने कि उनकी क्षमता अद्भुत है। यही बात रोहित पर भी लागू होती है।'
विज्ञापन
IPL 2024: Navjot Singh Sidhu will return to commentary box after decade, will say Tata bye-bye to politics?
नवजोत सिद्धू - फोटो : PTI
'एक खराब मैच से टीम का भविष्य तय नहीं किया जाता'
सिद्धू ने भारतीय टीम के पिछले साल वनडे विश्व कप में प्रदर्शन के बारे में कहा, 'विश्व कप में उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया। केवल एक मैच उनके अनुकूल नहीं रहा। एक खराब मैच से टीम का भविष्य तय नहीं किया जा सकता है। मेरा मानना है कि भारतीय टीम लंबे समय तक राज करेगी क्योंकि क्रिकेटरों को तैयार करने की प्रणाली बहुत अच्छी और अनुकूल है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed