फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2024: इस दिन आसमान में होगी अनोखी घटना, सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देंगे ये ग्रह

Tue, 19 Mar 2024 02:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 02:26 PM IST
विज्ञापन
Solar Eclipse 2024: Total Solar Eclipse 2024 People Will See Planet Like Jupiter Venus From Earth know all d
सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देंगे ये ग्रह - फोटो : iStock

Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लगने जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबि, यह सूर्य ग्रहण कई मामलों में बेहद दुर्लभ है। इसकी वजह से पूरी दुनिया के खगोलविदों को बेसब्री से इंतजार है। नासा के मुताबिक, सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। जब चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा। 



आठ अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा।

ग्रहण के दौरान जब सूर्य को चंद्रमा ढंक लेगा, तो दिन में धरती पर कुछ मिनटों के लिए दिन में रात जैसा नजारा हो जाएगा। लेकिन इस दौरान एक ऐसी घटना घटेगी, जो बेहद रोमांचित करने वाली होगी। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसा क्या होने जा रहा है? 

 

Solar Eclipse 2024: Total Solar Eclipse 2024 People Will See Planet Like Jupiter Venus From Earth know all d
सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देंगे ये ग्रह - फोटो : Istock

ग्रहण के दौरान होगी ये घटना

दरअसल, सूर्य ग्रहण के दौरान सौर मंडल के कई ग्रहों को धरती से देखा जा सकता है। यह सामान्य तौर पर नहीं दिखाई देते हैं। सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी में खगोलवैज्ञानिक एलीन ओडोनोग ने बताया कि हमारे सौर मंडल के दो ग्रहों को सीधे देखा जा सकता है। 
 

Solar Eclipse 2024: Total Solar Eclipse 2024 People Will See Planet Like Jupiter Venus From Earth know all d
सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देंगे ये ग्रह - फोटो : istock

जानिए कौन ग्रह आएंगे नजर

सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में बृहस्पति और शुक्र ग्रह को देखा जा सकता है। एलीन ने बताया कि यह दोनों सौर ग्रहण के समय सीरियस तारे से भी अधिक चमकदार होंगे, जिन्हें हम रात के दौरान सबसे अधिक चमकता दिखाई देते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse 2024: Total Solar Eclipse 2024 People Will See Planet Like Jupiter Venus From Earth know all d
सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देंगे ये ग्रह - फोटो : iStock

एलीन ओडोनोग ने बताया कि ग्रहण के समय सूर्य के नीचे 15 डिग्री के कोण पर शुक्र ग्रह चमकता हुआ नजर आएगा। शुक्र ग्रह अधिक चमकता नजर आएगा, क्योंकि यह धरती के अधिक नजदीक है। शुक्र ग्रह ज्यादा घने और गर्मी को रोकने वाले बादलों से ढका है। बादल अपनी अधिकांश धूप को फिर से अंतरिक्ष में परावर्तित कर देते हैं। इसकी वजह से यह चमकता नजर आता है। 

Science News: बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? नासा के अंतरिक्ष यान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Solar Eclipse 2024: Total Solar Eclipse 2024 People Will See Planet Like Jupiter Venus From Earth know all d
सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देंगे ये ग्रह - फोटो : iStock

कैसे देख सकते हैं बृहस्पति को? 

बृहस्पति ग्रह को भी धरती से साफ देखा जा सकता है। ग्रहण के समय बृहस्पति सूर्य के ऊपर और बायीं तरफ करीब 30 डिग्री की दूरी पर होगा। शुक्र और बृहस्पति के साथ ही कुछ ग्रहों को देखा जा सकता है। शनि और मंगल दोनों दक्षिण पश्चिम में क्षितिज के पास काफी नीचे दिखाई देंगे।

Lunar Eclipse: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण में क्या होता है अंतर, जानिए क्या कहता है विज्ञान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed