फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल के कमेंट्री पैनल में इस दिग्गज की होगी वापसी, शायरी से जीत लेते हैं दिल

Tue, 19 Mar 2024 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

सिद्धू (60 वर्ष) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कमेंटेटर हैं जो आईपीएल सहित कई अन्य प्रसारकों के साथ काम कर चुके हैं। वह वास्तव में शुरुआती वर्षों में कमेंट्री बॉक्स में आईपीएल का चेहरा थे।

विज्ञापन
IPL 2024: Navjot Sidhu returns to commentary for IPL 2024 season, wins hearts with poetry
नवजोत सिद्धू - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले फैंस के लिए खुशखबरी है। काफी समय तक कमेंट्री से दूर रहने के बाद अब भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कमेंट्री बॉक्स में अपनी वापसी की घोषणा कर दी है। यह 60 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी आवाज देने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। आईपीएल का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2024: Navjot Sidhu returns to commentary for IPL 2024 season, wins hearts with poetry
नवजोत सिद्धू - फोटो : PTI
सिद्धू की होगी वापसी
टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कैप्शन के साथ एक पोस्ट किया- एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार कहा था, 'उम्मीद सबसे बड़ी किरण है।' यह बुद्धिमान व्यक्ति, महान सिद्धू खुद हमारे स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं! आईपीएल में उनकी अविश्वसनीय कमेंट्री और गजब वन-लाइनर्स को मिस न करें। 
IPL 2024: Navjot Sidhu returns to commentary for IPL 2024 season, wins hearts with poetry
पत्नी के साथ नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू का कमेंट्री में चलता है सिक्का
सिद्धू (60 वर्ष) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कमेंटेटर हैं जो आईपीएल सहित कई अन्य प्रसारकों के साथ काम कर चुके हैं। वह वास्तव में शुरुआती वर्षों में कमेंट्री बॉक्स में आईपीएल का चेहरा थे। कमेंट्री से दूर रहने के दौरान 2019 में विवादों में शामिल होने के बाद सिद्धू को उसी साल 'द कपिल शर्मा शो' से हटाया गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सिद्धू ने बार-बार कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में भाग नहीं लेंगे। भले ही कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक 13 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सिद्धू ने इससे दूर रहने की पहले ही घोषणा कर दी है। पंजाब में लोकसभा चुनाव एक जून को होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Navjot Sidhu returns to commentary for IPL 2024 season, wins hearts with poetry
सिद्धू परिवार। - फोटो : twitter
शायरी से जीतते हैं दिल
नवजोत सिद्धू ने 2001 में भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान क्रिकेट कमेंट्री में अपना करियर शुरू किया था। सिद्धू ने अपनी अनूठी और जीवंत शैली के साथ-साथ अपने मजाकिया वन-लाइनर्स के लिए तेजी से लोकप्रियता हासिल की। मजाक, शायरी और क्रिकेट कमेंट्री के उनके मिक्सचर ने उन्हें क्रिकेट फैंस और कमेंटेटरों के बीच समान रूप से एक बहुत ही प्रिय व्यक्ति बना दिया।
विज्ञापन
IPL 2024: Navjot Sidhu returns to commentary for IPL 2024 season, wins hearts with poetry
बाएं से- शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, नवजोत सिद्धू और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू का क्रिकेटिंग करियर
अपने खेल के दिनों के दौरान सिद्धू भारत के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटरों में से एक थे। उनका करियर 1983 से 1998 तक 15 साल तक चला। इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट में 3202 रन बनाए और 136 वनडे मैचों में 4413 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 48 अर्धशतक शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed