शारदीय नवरात्रि के आठ दिन पूरे हो चुके हैं और अब महानवमी पर मां शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि माता के नौवें स्वरूप की पूजा- आराधना के साथ संपन्न हो जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में नव स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर जारी करेंगे। वहीं, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें करीब 5500 लोगों की अब तक मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस्राइल के प्रधानमंत्री से गाजा को लेकर चर्चा की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन आज, एनसीईएल का लोगो-वेबसाइट जारी करेंगे अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानवमी आज, जानिए मां सिद्धिदात्री का मंत्र
शारदीय नवरात्रि के आठ दिन पूरे हो चुके हैं और अब महानवमी पर मां शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि माता के नौवें स्वरूप की पूजा- आराधना के साथ संपन्न हो जाएगा। नवरात्रि के नौवें दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की उपासना और आराधना विधि-विधान के साथ की जाती है। नवरात्रि पर्व की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि की इन दोनों ही तिथियों पर कन्या पूजन किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर
अमित शाह एनसीईएल का लोगो-वेबसाइट करेंगे जारी
केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में नव स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर जारी करेंगे। शाह यहां पूसा परिसर में आयोजित संगोष्ठी में एनसीईएल सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
जो बाइडन ने नेतन्याहू से की फोन पर बात
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें करीब 5500 लोगों की अब तक मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस्राइल के प्रधानमंत्री से गाजा को लेकर चर्चा की। बता दें, हमास और इस्राइल के युद्ध के बीच गाजा के निर्दोषों की सुरक्षा के लिए विश्व के साथ-साथ अमेरिका भी चिंतित है। पढ़ें पूरी खबर
नवंबर में भारत-अमेरिका के विदेश व रक्षा मंत्री करेंगे बैठक
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच भारत और अमेरिका एक साथ बैठक करेंगे। बैठक का आयोजन नौ और दस नवंबर को होने की संभावना है। बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर