आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान में बादल के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही यूक्रेन की सेना परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में पश्चिमी देशों अमेरिका आदि द्वारा प्रदान की गई मिसाइलों और गोला-बारूद का भंडारण कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज राजधानी में बारिश के आसार, स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत
आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान में बादल के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में हथियार जमा कर रही यूक्रेनी सेना
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। वहीं मीडिया खबरों के मुताबिक यूक्रेन की सेना परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में पश्चिमी देशों अमेरिका आदि द्वारा प्रदान की गई मिसाइलों और गोला-बारूद का भंडारण कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
इंडोनेशिया के टोबेलो में आए भूकंप के झटके, 5.5 रही तीव्रता
इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो से 162 किमी उत्तर पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...