{"_id":"63ce82e66cfb21083136a6c4","slug":"ishan-kishan-shubman-gill-and-prithvi-shaw-can-marry-an-actress-or-model-after-kl-rahul-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Cricketer: ईशान किशन से लेकर शुभमन गिल तक, राहुल के बाद ये खिलाड़ी भी कर सकते हैं एक्ट्रेस-मॉडल से शादी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Indian Cricketer: ईशान किशन से लेकर शुभमन गिल तक, राहुल के बाद ये खिलाड़ी भी कर सकते हैं एक्ट्रेस-मॉडल से शादी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:21 PM IST
सार
अब तक सात भारतीय क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी कर चुके हैं। लोकेश राहुल इस सूची में नया नाम हैं। हालांकि, राहुल के बाद ईशान किशन और पृथ्वी शॉ भी किसी अभिनेत्री या मॉडल से शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी
- फोटो : instagram/athiyashetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। राहुल भारत के सातवें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। हालांकि, राहुल के बाद चार और क्रिकेटर किसी अभिनेत्री या मॉडल के साथ शादी कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों में ईशान किशन और पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल है। हालांकि, इन खिलाड़ियों का फिलहाल शादी करने का कोई प्लान नहीं है।
पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह
2 of 5
पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
पृथ्वी शॉ भी आने वाले समय में प्राची सिंह से शादी कर सकते हैं। प्राची टीवी की दुनिया में जाना माना नाम हैं। वह आने वाले समय में बॉलीवुड में भी कमाल कर सकती हैं। हालांकि, पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ और सयाली संजीव
3 of 5
ऋतुराज गायकवाड़ और सयाली संजीव
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ भी आने वाले समय में मराठी अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ शादी कर सकते हैं। इन दोनों ने भी अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऋतुराज घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया में शामिल भी हुए हैं। हालांकि, अब तक वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशान किशन और अदिति हुंडिया
4 of 5
अदिति हुंडिया और ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी आने वाले समय में अदिति हुंडिया के साथ शादी कर सकते हैं। इन दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। ईशान और अदिति की कई तस्वीरें भी सभी के सामने आ चुकी हैं। अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं। वह कई बार ईशान किशन का मैच देखने भी पहुंच चुकी हैं। अदिति पेशे से एक फैशन मॉडल हैं और वह 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर
5 of 5
सारा अली खान और शुभमन गिल
- फोटो : social media
शुभमन गिल ने इस साल की शुरुआत में ही वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। गिल ने वनडे टीम में अपनी जगह तय कर ली है, लेकिन टी20 और टेस्ट में उन्हें थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के अफेयर की खबरें आई थीं, लेकिन इन दोनों ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद शुभमन गिल ने संकेत दिए थे कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। अगर गिल की बातों में थोड़ी भी सच्चाई है तो आने वाले समय में सारा और गिल की जोड़ी भी बन सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।