फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: JNU में विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बवाल, मिस्र के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच बैठक आज

Wed, 25 Jan 2023 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Jan 2023 07:08 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 25 January 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जेएनयू में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बवाल चल रहा है। देर रात तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। देर रात ही जेएनयू छात्र संघ की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत और पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। वहीं, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी दिल्ली पहुंचे। वे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 25 January 2023 Updates On Amar Ujala
वसंत कुंज थाने के बाहर छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

Delhi: जेएनयू में BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर बवाल
जेएनयू में BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बवाल चल रहा है। देर रात तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कैंपस में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मार्च शुरू हो गया और पुलिस भी आ गई। वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र जेएनयू कैंपस से वसंत कुंज पुलिस स्टेशन तक विरोध मार्च निकाला। देर रात ही जेएनयू छात्र संघ की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत और पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।     पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 25 January 2023 Updates On Amar Ujala
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी। - फोटो : ANI

India-Egypt Talk: मिस्र के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच आज द्विपक्षीय बैठक
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी दिल्ली पहुंचे। वे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति के भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।     पढ़ें पूरी खबर...


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 25 January 2023 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

Republic Day: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन के एक बयान के अनुसार, संबोधन शाम सात बजे से ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 25 January 2023 Updates On Amar Ujala
Delhi Directorate of Education - फोटो : सोशल मीडिया

Delhi : शिक्षा निदेशालय का अहम फैसला, अब स्कूलों में हिंसा करने वाले विद्यार्थी होंगे निष्कासित
दिल्ली के सरकारी व सरकारी प्राप्त स्कूलों में हिंसा करने वाले छात्रों को विद्यालय से निष्कासित कर दिया जाएगा। इसके अलावा उसे दोबारा दाखिला भी नहीं मिलेगा। स्कूलों में बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया।     पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed