प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 अक्तूबर) नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 9:45 बजे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के 7वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आठ दिन में दोबारा सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर की सभी आठ पोस्टों पर भारी गोलाबारी की। वहीं, माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर के मामले में आज सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने उसे दोषी करार दिया है। मामले में कल सजा सुनाई जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: राशन घोटाले में बंगाल के मंत्री मलिक गिरफ्तार, पीएम मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 अक्तूबर) नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 9:45 बजे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के 7वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह देश भर में शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित की गई 5जी केस लैब्स के लिए 100 पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की आवश्यकताओं और वैश्विक मांगों के अनुरूप 5जी के इस्तेमाल और उसके विकास को बढ़ावा देना है। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आठ दिन में दोबारा सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर की सभी आठ पोस्टों पर भारी गोलाबारी की। इसमें बीएसएफ के दो जवान व चार नागरिक घायल हो गए। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार देर रात रिहायशी इलाके में भी गोले दागे। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई पोस्ट तबाह होने और पांच से सात रेंजरों के भी मारे जाने की सूचना है। पढ़ें पूरी खबर
मुख्तार अंसारी को आज सुनाई जाएगी सजा
माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिया गया है, सजा शुक्रवार को सुनाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी को सजा हो चुकी है। फैसला सुनाए जाने के दौरान मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीसी के जरिए पेश किया गया। 2009 में करंडा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और हत्या के प्रयास को आधार मानकर मुख्तार पर केस दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में पश्चिम बंगाल के केबिनेट मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर रात ईडी की टीम ने गिरफ्तारी की है। पढ़ें पूरी खबर