फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Science News: इस ग्रह पर चूहे रह सकते हैं जिंदा, वैज्ञानिकों ने धरती पर की चौंकाने वाली खोज

Thu, 26 Oct 2023 02:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Science News: Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery
Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery - फोटो : iStock

Science News: अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक लंबे समय से शोध कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के आधार पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर चूहे जिंदा रह सकते हैं। वैज्ञानिकों ने चिली और अर्जेंटीना के अटकामा पठार में ज्वालामुखियों के बेहद शुष्क और हवा से बहने वाले शिखरों में कुछ चूहों की खोज की है। अटकामा पठार की स्थिति को वातावरण और कम तापमान की वजह से धरती और मंगल को मिलता जुलता माना जाता है। इस अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखियों के शिखर पर रहने वाले चूहों की खोज से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर स्तनधारी रह सकते हैं। 



विशेषज्ञों ने समुद्र तल से 6,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई को लेकर विशेषज्ञों का निष्कर्थ था कि ऐसी जगहों पर स्तनधारी जीवन की संभावना नहीं है। अब शोधकर्ताओं ने कहा है कि मुश्किल वातावरण में चूहों के कंकाल मिले हैं, जिसके बाद पुरानी थ्योरी बदल गई है। चिली-अर्जेंटीना सीमा पर फैले ज्वालामुखी लुल्लाइलाको की 22,000 फीट ऊंची चोटी के ऊपर एक पत्ती-कान वाले चूहे के जिंदा होने के सबूत मिले थे। 
 

Science News: Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery
Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery - फोटो : Pixabay

अमेरिका के प्रोफेसर जे स्टोर्ज और उनके साथी पर्वतारोही मारियो पेरेज ममानी को साल 2020 की शुरुआत में यह खोज की थी। इससे पहले इतनी ऊंचाई पर कभी कोई स्तनपायी जीव नहीं पाए गए थे। प्रोफेसर स्टोर्ज ने इस स्टडी को लिखा है। 

Science News: Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery
Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery - फोटो : Pixabay

उन्होंने कहा कि हमारी खोज की सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि ऐसे दुर्गम, मंगल जैसे वातावरण में स्तनधारी ज्वालामुखियों के शिखर पर रह सकते हैं। जब यहां पर प्रशिक्षित पर्वतारोही जाते हैं, तो वह अपनी ट्रेनिंग की वजह से इतनी ऊंचाई को बर्दाश्त कर लेते हैं। अगर चूहे इतनी ऊंचाई पर रह रहे हैं, तो इससे यह पता चलता है कि हमने छोटे स्तनधारियों की शारीरिक सहनशीलता को कम आंका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Science News: Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery
Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery - फोटो : Pixabay

अमेरिका में नेब्रास्का विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टॉर्ज का कहना है कि जब उनको और उनके साथियों को चट्टानों की शिखर पर चूहों की ममियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने सभी एडियन ज्वालामुखियों के शिखरों की व्यवस्थित तरीके से खोज की शुरुआत की। 21 ज्वालामुखी शिखरों की जांच में ज्यादा ऊंचाई वाले 18 ज्वालामुखी शामिल थे। शोधकर्ताओं को 6,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले कई ज्वालामुखियों के शिखर पर 13 चूहों के कंकाल पाए गए। रेडियोकार्बन डेटिंग से जानकारी मिली की दो ज्वालामुखियों के शिखर पर मिले मृत चूहों के अवशेष कुछ दशक पुराने थे।

Moon: क्या है चांद की असली उम्र? सालों पहले लाई गई चांद की मिट्टी से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Science News: Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery
Mice Could Be Living On Mars Scientists Make Surprising Discovery - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने शिखर की ममियों का आनुवंशिक विश्लेषण किया। इससे जानकारी मिली है कि वह फाइलोटिस वैकैरम नाम के पत्ती-कान वाले चूहे की एक प्रजाति के हैं। इस क्षेत्र में इन चूहों को कम ऊंचाई पर पाए जाने जाते हैं। अब इससे सवाल खड़ा हुआ कि स्तनधारी चट्टान और बर्फ की बंजर दुनिया में कैसे रहते हैं? क्योंकि यहां का तापमान शून्य से ऊपर नहीं होता है और ऑक्सीजन भी बेहद कम होता है। 

Video: प्रेमिका का फोन रिचार्ज करवाने के चक्कर में कर्जदार हुए प्रेमी ने लिखा गाना, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed