फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यूपी में होगी दाखिल, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी

Tue, 03 Jan 2023 07:25 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 03 Jan 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories of-3-january-2023-updates-on-amar-ujala
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में गाजियाबाद में दाखिल होगी।  यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। वहीं, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद यहां इसका आयोजन किया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

आज यूपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

top news headline today important and big news stories of-3-january-2023-updates-on-amar-ujala
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में गाजियाबाद में दाखिल होगी। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिम के ही कुछ जिलों से गुजरेगी, लेकिन पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है। कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और छोटे दलों के प्रतिनिधियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। कांग्रेस का प्रयास है कि यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने के साथ ही विपक्षी एकता का अवसर भी इसे बनाया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर.

पारा लुढ़कने से और बढ़ी ठंड 

top news headline today important and big news stories of-3-january-2023-updates-on-amar-ujala
पारा लुढ़कने से और बढ़ी ठंड  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में तो ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को तापमान में कुछ और गिरावट की संभावना जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में फिर तापमान में गिरावट आई है और यह 0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा के मंडकोला में सबसे कम माइन 1.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन आज 

top news headline today important and big news stories of-3-january-2023-updates-on-amar-ujala
108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन - फोटो : Twitter@bjp4 india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद यहां इसका आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) का आयोजन जनवरी 2020 में बंगलूरू में किया गया था। आईएससी का पांच दिवसीय 108वां सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में होगा। करीब दो दशकों में शायद यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस आयोजन में सशरीर मौजूद नहीं होंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज आज से

top news headline today important and big news stories of-3-january-2023-updates-on-amar-ujala
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की टीमें 2023 में पहली बार मैदान पर उतरेंगी। टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। वह वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed