फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, BJP की पहली सूची में 33 सांसदों के टिकट कटे; पटना में महागठबंधन की रैली

Sun, 03 Mar 2024 08:10 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 march 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। माना जा रहा है कि यह उनके दूसरे कार्यकाल की मंत्रिपरिषद के साथ अंतिम बैठक होगी। इसके अलावा भाजपा ने शनिवार शाम लोकसभा चुनाव के 195 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। पहली सूची में भाजपा ने अपने 33 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद आज पहली बार महागठबंधन शक्ति प्रदर्शन करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 march 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। माना जा रहा है कि यह उनके दूसरे कार्यकाल की मंत्रिपरिषद के साथ अंतिम बैठक होगी। प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से अहम है। पढ़ें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 march 2024 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : ANI
 भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 33 सांसदों के टिकट काटे

भाजपा ने शनिवार शाम लोकसभा चुनाव के 195 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। पहली सूची में भाजपा ने अपने 33 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनके जगह नए चेहरों को शामिल किया गया है। भाजपा ने असम की 11 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें छह तो मौजूदा सांसद हैं और पांच नए चेहरे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 11 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा में चार नए चेहरों को सूची में जगह दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 march 2024 Updates On Amar Ujala
बादल और सुरज की लुका छिपी के बीच शनिवार को दिनभर काले बाद छाएं रहें - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है। दिन में भी बादल छाए रहेंगे। आज दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में दक्षिण-पूर्व व उत्तर-पूर्व से हवाएं चलने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 march 2024 Updates On Amar Ujala
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पटना में महागठबंधन की जन विश्वास रैली आज

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद आज पहली बार महागठबंधन शक्ति प्रदर्शन करेगा। लोकसभा चुनाव से पहले आज पटना में राजद-कांग्रेस-वाम दलों के महागठबंधन की जन विश्वास रैली होगी। गांधी मैदान में होने वाली इस रैली में लालू प्रसाद, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और डी राजा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। यहां पढ़ें खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed