संसद का बजट सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू होगा। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगा। इस सत्र में मोदी सरकार एक फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मौसम रोज बदल रहा है। आज से मौसम फिर करवट लेगा, बारिश से राहत मिलेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साथ ही राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज से बजट सत्र की शुरुआत, वित्त मंत्री सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, फिर करवट लेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Budget: वित्त मंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, कल आएगा आम बजट
संसद का बजट सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू होगा। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगा। इस सत्र में मोदी सरकार एक फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Weather Update: आज से फिर करवट लेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम रोज बदल रहा है। आज से मौसम फिर करवट लेगा, बारिश से राहत मिलेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। दिनभर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज घने कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
Amrit Udyan Open : जनता के लिए आज से खुलेगा अमृत उद्यान
राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। सरकार ने शनिवार को ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
Doval USA Visit: अमेरिका पहुंचे एनएसए डोभाल, भारत-यूएस रिश्तों में विकास पर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ‘इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी’ (आईसीईटी) पर पहली उच्च-स्तरीय बैठक में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन समेत शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व से अहम वार्ता की। अधिकारी, शिक्षाविद व उद्योग विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के बाद यह वार्ता दोनों देशों के रिश्तों के बीच अगला, बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...