Suicide Plant: यह है दुनिया का सबसे जहरीला पौधा, छूने पर आत्महत्या के लिए कर देता है मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिक मरिना हर्ले ने इस पौधे के बारे में विस्तार से बताया है। एक बार वह ऑस्ट्रेलियाई वर्षावनों पर रिसर्च कर रही थीं। वह जानती थीं कि जगलों में कई खतरनाक पेड़ पौधे भी हो सकते हैं। इनसे बचाव के लिए उन्होंने हाथों में वेल्डिंग ग्लव्स और बॉडी सूट पहन रखा था। रिसर्च के दौरान वह एक नए पौधे के संपर्क में आईं। वेल्डिंग ग्लव्स के साथ भी इस पौधे की स्टडी करना उनको भारी पड़ गया।
उनका कहना है कि इस पौधे को छूने के बाद एसिड और बिजली का झटका लगने का अहसास हुआ जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची। तब तक उनका पूरा शरीर लाल हो चुका था और वह जलन से चीख रही थीं। जिम्पई-जिम्पई के असर को कम करने के लिए उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा और स्टेरॉयड का सेवन करना पड़ा। उन्होंने डिस्कवरी को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें बताया कि बिजली का झटका और शरीर पर एसिड डालने जैसा दर्द था।
Viral News: महिला ने पति को तलाक देकर कुत्ते से रचाई शादी, कहा- पहले से बहुत ज्यादा खुश हूं
जिम्पई-जिम्पई को दुनिया का सबसे जहरीले डंक वाला पौधा माना जाता है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरे विश्व युद्ध के समय कई सेना के अधिकारी इस पौधे का शिकार हुए। इसके साथ ही कई ने दर्द से तड़पकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बाकी जिंदा बचे लोग कई सालों तक दर्द से परेशान रहे। इसके बाद लोगों का इस पर ध्यान गया और इसको सुसाइड प्लांट का नाम दिया गया।
Ajab-Gajab: बेहद जहरीला है यह समुद्री जीव, साइनाइड से भी होता है एक हजार गुना घातक, जानिए इसके बारे में
इस पौधे का बायोलॉजिकल नाम डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स है। यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है। इसका कॉमन नेम जिम्पई-जिम्पई है। हालांकि इस पौधे को कई नामों से भी जाना जाता है। सुसाइड प्लांट, जिम्पई स्टिंगर, स्टिंगिंग ब्रश और मूनलाइटर जैसे नामों से लोग इसे जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ ही मोलक्कस और इंडोनेशिया में यह पौधा पाया जाता है।