{"_id":"63b4d3fcb9c9a05bb35eb2ea","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-4-january-2023-updates-on-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: त्रिपुरा में पूर्व सीएम बिप्लब देब के घर पर हमला, अगले कुछ दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: त्रिपुरा में पूर्व सीएम बिप्लब देब के घर पर हमला, अगले कुछ दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Wed, 04 Jan 2023 07:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 07:44 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने पुजारियों पर हमला किया। हमलावरों ने देब के घर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की। वहीं, उत्तर भारत में मौसम सर्द बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देने के मुद्दे पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में प्रदेश सरकार बिंदुवार पक्ष रखेगी। इसके लिए मंगलवार को नगर विकास विभाग के अधिकारी पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पूर्व सीएम देब के घर पर हमला
बिप्लब देब के वाहन में तोड़फोड़
- फोटो : Amar Ujala
त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने पुजारियों पर हमला किया। हमलावरों ने देब के घर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की। यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक ग्रुप देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा। पुजारी बुधवार को देब के पिता की पुण्यतथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद के आवास पर यज्ञ करने आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
अगले 4-5 दिन ठंड का प्रकोप
Cold wave in India
- फोटो : ANI
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे और दिन में बादल छाए रहने की वजह से मंगलवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में ठिठुरन महसूस की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की याचिका पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social media
नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देने के मुद्दे पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में प्रदेश सरकार बिंदुवार पक्ष रखेगी। इसके लिए मंगलवार को नगर विकास विभाग के अधिकारी पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया जाएगा कि पिछड़ों को आरक्षण देने में सभी नियमों का पालन किया गया है। ट्रिपल टेस्ट के फॉर्मूले पर अमल के लिए आयोग का गठन भी कर दिया गया है। सरकार कोर्ट से आरक्षण देकर ही चुनाव कराने का अनुरोध भी करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
भारत ने श्रीलंका को हराया
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : अमर उजाला
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने दो रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन ही बना पाई और मैच हार गई। भारत ने मैच दो रन से अपने नाम किया। टी20 में रन के लिहाज से यह भारत की तीसरी सबसे छोटी जीत है। भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का यह पहला मैच था और उन्होंने चार विकेट लेकर काफी प्रभावित किया। यहां पढ़ें पूरी खबर