दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 'चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो गया है। जिसे 'मिचौंग' नाम दिया गया है। इसके आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। वहीं, मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत करते हुए बहुमत हासिल किया और कांग्रेस को बड़ी शिकस्त दी। इसके अलावा, विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की छह दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा नहीं लेंगे। इंडिया के शीर्ष नेताओं की यह चौथी बैठक है और इससे पहले की तीनों बैठक में अखिलेश शामिल हुए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज नेल्लोर-मछलीपट्टनम से टकराएगा चक्रवात मिचौंग, मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे कमलनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवात 'मिचौंग' आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 'चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो गया है। जिसे 'मिचौंग' नाम दिया गया है। इसके आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। पढ़ें पूरी खबर
आज खरगे से मुलाकात कर सकते हैं कमलनाथ
मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत करते हुए बहुमत हासिल किया और कांग्रेस को बड़ी शिकस्त दी। राज्य में कांग्रेस की बुरी हार के बाद पार्टी के राज्य अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि हम जनता का निर्णय स्वीकार करते हैं। वहीं, अब सामने आया है कि वे आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
इंडिया गठबंधन में टूट? कल होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश
विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की छह दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा नहीं लेंगे। इंडिया के शीर्ष नेताओं की यह चौथी बैठक है और इससे पहले की तीनों बैठक में अखिलेश शामिल हुए थे। इसे मध्य प्रदेश चुनाव से पैदा हुई रार से जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
पुतिन कर सकते हैं सऊदी अरब और UAE का दौरा
यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण पश्चिमी देशों के प्रतिबंध झेल रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह दो देशों का दौरा करने वाले हैं। रूसी मीडिया ने पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब का दौरा करेंगे। उनकी यह यात्रा तब हो रही है जब हाल ही में ओपेक + समूह ने प्रतिदिन लगभग 2.2 मिलियन बैरल की कुल स्वैच्छिक उत्पादन कटौती पर सहमति जताई है। पढ़ें पूरी खबर