{"_id":"65c19a097bfdcfe8c10102cd","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-6th-february-2024-updates-on-amar-ujala-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: ओडिशा पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा, ज्ञानवापी पर सुनवाई आज; उत्तराखंड में UCC पारित कराने की कवायद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: ओडिशा पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा, ज्ञानवापी पर सुनवाई आज; उत्तराखंड में UCC पारित कराने की कवायद
Tue, 06 Feb 2024 08:04 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 24वां दिन है। यात्रा ओडिशा पहुंचने वाली है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी से जुड़े विवाद पर अदालत में एक बार फिर सुनवाई होगी। इसके अलावा मौसम भी करवट बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी की खबर है। मौसम विभाग ने कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के कैंसर पीड़ित होने का मामला सामने आया है। एक क्लिप में पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी
- फोटो : ANI
Nyay Yatra: आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल आज ओडिशा में प्रवेश करने वाले हैं। झारखंड की जनता से बातचीत करने के बाद राहुल ओडिशा में यात्रा की शुरुआत सुंदरगढ़ जिले से करेंगे।पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुफरी में हुई ताजा बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पंहुच रहे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
Weather: पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी
उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भीषण बर्फबारी भी हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, बिहार और बंगाल समेत ज्यादातर मैदानी राज्यों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से धूप खिलेगी और दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे की स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा और न्यूनतम तापमान में भी क्रमश: वृद्धि होगी। पढ़ें पूरी खबर

ज्ञानवापी मस्जिद (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी विवाद: बंद तहखानों का सर्वे एएसआई से कराने की मांग, आज होगी सुनवाई
ज्ञानवापी विवाद पर अदालत में आज सुनवाई होगी। बंद तहखानों का सर्वे एएसआई से कराने की मांग क जाएगी। मसाजिद कमेटी आपत्ति दाखिल करेगी। मुकदमा वाराणसी के प्रभारी जिला जज अनिल कुमार पंचम की अदालत में है।पढ़ें पूरी खबर

किंग चार्ल्स तृतीय (फाइल)
- फोटो : रॉयटर्स
King Charles: किंग चार्ल्स-III को कैंसर; PM सुनक ने स्वस्थ होने की कामना की
लंदन के एक अस्पताल में भर्ती किंग चार्ल्स तृतीय की मेडिकल जांच के दौरान कैंसर हुआ है। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। 75 वर्षीय ब्रिटेन के राजा बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्जरी के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट शेयर करते हुए बकिंघम पैलेस ने बताया कि इलाज से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान एक चिंताजनक बात डॉक्टरों के सामने आई। किंग चार्ल्स की सर्जरी से पहले कराई गई जांच के दौरान कैंसर के एक रूप की पहचान की गई है।
पढ़ें पूरी खबर