फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ; दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक

Thu, 07 Dec 2023 08:15 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 08:15 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 December 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक होगी।  इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जा सकता है। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर एक बार हलचल तेज हो गई है। भाजपा आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...




 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 December 2023 Updates On Amar Ujala
रेवंत रेड्डी - फोटो : पीटीआई
तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी की ताजपोशी आज

कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 1.04 बजे 56 वर्षीय नेता रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। साल 2014 में पृथक तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता मल्लू भट्टी विक्रम अर्का के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 December 2023 Updates On Amar Ujala
PM Modi - फोटो : Social Media
 भाजपा संसदीय दल की बैठक आज

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक होगी। इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जा सकता है। भाजपा संसदीय दल में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। इसकी बैठक आम तौर पर सत्र के दौरान हर सप्ताह होती है। बैठकों में पीएम मोदी सहित इसके नेता संसद में एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक तथा राजनीतिक अभियानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बोलते हैं। पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 December 2023 Updates On Amar Ujala
वसुंधरा राजे सिंधिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
भाजपा आलाकमान ने वसुंधरा राजे को किया दिल्ली तलब

राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर एक बार हलचल तेज हो गई है। भाजपा आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। राजे बुधवार रात 10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं और देर रात दिल्ली पहुंचीं। गुरुवार सुबह वसुंधरा राजे की जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 December 2023 Updates On Amar Ujala
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार आज

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार देर रात मांगों पर सहमति बनने के बाद  विरोध खत्म हो गया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले श्याम नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और बीट कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर को मेट्रो मास अस्पताल से एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। कल सुबह पैतक गांव में गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार होगा। इसमें हाजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी।  पढ़ें पूरी खबर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed