फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: धरती के इस हिस्से पर सिर्फ 2 मिनट के लिए ही नहाते हैं लोग, वजह ऐसी की जानकर होगी हैरानी

Wed, 06 Dec 2023 02:58 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 06 Dec 2023 02:58 PM IST
विज्ञापन
Antarctica life in south pole where allowed to take showers only for 2 minute per week
South Pole - फोटो : istock

Life In South Pole: सर्दियां आते ही लोग नहाने से कतरान लगते हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे हिस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों के केवल दो मिनट के लिए ही नहाने का मौका मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां ठंड ही बहुत अधिक होती है। दुनियाभर में अलग-अलग जगह पर रहने वाले लोगों की जीवनशैली भी अलग होती है, ये कभी भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से होता है तो कभी उनका कल्चर ही कुछ ऐसा होता है, जो उन्हें एक दूसरों से अलग बनाता है। अधिक गर्मी वाले स्थानों के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने वाली जगहों के लोगों के रहने का तरीका बिल्कुल भिन्न होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर समय इतना एक्सट्रीम वेदर होता है कि लोगों को रोजाना की जिंदगी जीने के लिए भी स्ट्रगल करना पड़ता है।

Antarctica life in south pole where allowed to take showers only for 2 minute per week
South Pole - फोटो : istock

इस जगह पर सर्वाइव करना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल यहां तक पहुंचना भी है। दरअसल ये जगह बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग सी है। साउथ पोल धरती की बेहद ठंडी जगह है, जहां से हम सभी ने सेंटा क्लॉज़ के आने की कहानियां सुनी हैं। यहां का तापमान इतना कम है कि यहां आपको सामान्य जगहों की तरह खाना-पीना भी नहीं मिलेगा और न ही आप सामान्य रूप से यहां आराम से घूम-टहल सकते हैं।

Antarctica life in south pole where allowed to take showers only for 2 minute per week
South Pole - फोटो : istock

इस जगह पर रोजाना के काम भी बेहद मुश्किल हो जाते हैं। सैन फ्रांसिस्को निवासी 32 साल की मिशेल ने यहां रहने का अनुभव सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए साझा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पिछले साल नवंबर में यहां घूमने आई थी लेकिन बाद में हॉस्पिटैलिटी मैनेजर की नौकरी करने लगी। महिला ने बताया कि साउथ पोल पर -106 फारेनहाइट तक का तापमान रहता है, लेकिन इसे शरीर काफी जल्दी एडॉप्ट कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Antarctica life in south pole where allowed to take showers only for 2 minute per week
South Pole - फोटो : istock

6 महीनों तक नहीं उगता सूरज
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां नवंबर से फरवरी तक ही सूरज निकलता है, जिसे 'ऑस्ट्रल समर' कहा जाता है। यहां कुछ महीने ऐसे भी होते हैं, जिनमें न ही अंधेरा होता है और न उजाला होता है। हालांकि 10 मई के बाद से 6 महीने तक बिल्कुल अंधेरा हो जाता है। 

विज्ञापन
Antarctica life in south pole where allowed to take showers only for 2 minute per week
South Pole - फोटो : istock

दो मिनट नहाते हैं लोग
इसके अलावा साउथ पोल को लेकर एक दिलचस्प बात ये है कि यहां रहते हुए आप रोज़ाना नहा भी नहीं सकते हैं। इस जगह लोगों को हफ्ते में केवल दो बार, और वो भी केवल दो मिनट के लिए नहाने की इजाजत है। खाना फ्रीज करने के लिए भी यहां किसी फ्रीजर की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे भी अजीब बात ये है कि यहां लोग जुलाई में पूरे महीने क्रिसमस सेलिब्रेट करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed