{"_id":"656f19ee998791a1f6024e63","slug":"vanneihsangi-becomes-the-youngest-mla-in-mizoram-know-about-her-2023-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेरिल वन्नेइहसांगी: मॉडल से विधायक बनने तक का सफर, सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स; अब अपने नाम की यह उपलब्धि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेरिल वन्नेइहसांगी: मॉडल से विधायक बनने तक का सफर, सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स; अब अपने नाम की यह उपलब्धि
Wed, 06 Dec 2023 09:12 AM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 06 Dec 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
बेरिल वन्नेइहसांगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा का दबदबा रहा तो तेलंगाना में कांग्रेस ने सभी दलों को चित्त कर दिया। वहीं सबसे खास बात यह है कि मिज़ोरम के विधानसभा चुनाव के परिणाम ने सभी राजनीतिक दलों को हैरत में डाल दिया।
बेरिल वन्नेइहसांगी
- फोटो : सोशल मीडिया
जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी की जीत राज्य के पुरानी दलों के गले नहीं उतर रही हैं। महज पांच वर्ष पुरानी पार्टी ने राज्य का राजनीतिक समीकरण ही बदल दिया। दूसरी ओर, जेडपीएम की आइजोल दक्षिण-III उम्मीदवार की जीत सोशल मीडिया में खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। आईये जानते हैं बेरिल वन्नेइहसांगी के बारे में...
बेरिल वन्नेइहसांगी बनीं सबसे युवा विधायक
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिर कौन हैं बेरिल वन्नेइहसांगी?
32 वर्षीय बेरिल वन्नेइहसांगी मिज़ोरम की पूर्व टीवी एंकर और रेडियो जॉकी है। जिन्हें जेडपीएम ने आइजोल दक्षिण-III सीट से उम्मीदवार बनाया था। सोमवार को मिज़ोरम के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आते ही जेडपीएम की जीत ने सबको हैरत में डाल दिया। बेरिल वन्नेइहसांगी को उनकी सीट पर 9370 वोट मिलें। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 1414 वोटों से हरा दिया।

बेरिल वन्नेइहसांगी के सोशल मीडिया में लाखों फॉलोवर्स
बेरिल वन्नेइहसांगी ने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने वहां से आर्ट्स में स्नाकोत्तर किया। उनके पिता का नाम वानरोचुआंगा है। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके ढाई लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बेरिल वन्नेइहसांगी सोशल मीडिया पर पहले से ही लोकप्रिय रही हैं।
बेरिल वन्नेइहसांगी ने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने वहां से आर्ट्स में स्नाकोत्तर किया। उनके पिता का नाम वानरोचुआंगा है। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके ढाई लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बेरिल वन्नेइहसांगी सोशल मीडिया पर पहले से ही लोकप्रिय रही हैं।
विज्ञापन
बेरिल वन्नेइहसांगी
- फोटो : सोशल मीडिया
मिज़ोरम की सबसे युवा महिला विधायक बनीं
बेरिल वन्नेइहसांगी ने कभी सोचा नहीं था कि वह इतनी कम उम्र में विधानसभा पहुंच जाएंगी। उन्होंने कई साक्षात्कार में इस बात को सामने रखा कि वह अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि वह चुनाव जीत गई है।
बेरिल वन्नेइहसांगी ने कभी सोचा नहीं था कि वह इतनी कम उम्र में विधानसभा पहुंच जाएंगी। उन्होंने कई साक्षात्कार में इस बात को सामने रखा कि वह अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि वह चुनाव जीत गई है।