{"_id":"63b8c785877f6750f8640148","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-7-january-2023-updates-on-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, PAFF आतंकी संगठन घोषित, पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, PAFF आतंकी संगठन घोषित, पढ़ें अहम खबरें
Sat, 07 Jan 2023 07:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:13 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका विदेश मंत्रालय ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि यूक्रेन में शांति बहाली जरूरी है। प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम यूक्रेन के लोगों के लिए भारत के समर्थन का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी की इस बात से भी सहमत हैं कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है। जी20 शिखर सम्मेलन में भी यही आवाज उठी थी। उधर, भारत सरकार ने पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट और इसके सभी समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधिय (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत यह कार्रवाई की गई। वहीं, राजधानी सहित उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कोहरे का भी असर बना हुआ है। दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह है कि शुक्रवार को आयानगर में पारा गिरकर 1.8 डिग्री पर पहुंच गया।
यूक्रेन में शांति बहाली जरूरी
Ned Price
- फोटो : ANI
अमेरिका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भारत से सहमत हैं कि यूक्रेन में शांति बहाली जरूरी है। हम यूक्रेन के लोगों के लिए भारत के समर्थन का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी की इस बात से भी सहमत हैं कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है। जी20 शिखर सम्मेलन में भी यही आवाज उठी थी। नेड प्राइस ने कहा कि रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए हम क्या कर सकते हैं, अमेरिका इस संबंध में भारत के साथ नियमित रूप से संपर्क में हैं। भारत और अमेरिका दोनों एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने की प्रतिबद्धता साझा करते हैं, जो क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड
दिल्ली में सर्दी का कहर जारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कोहरे का भी असर बना हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी तक एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही सामान्य है। दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह है कि शुक्रवार को भी दिल्ली के चार इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। दिल्ली के आयानगर में तो 1.8 डिग्री तापमान के साथ बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले गुरुवार को तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट पर पाबंदी
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
भारत सरकार ने पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) और इसके सभी समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि गैरकानूनी गतिविधिय (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत यह कार्रवाई की गई। वहीं, गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के रहने वाले अरबाज अहमद मीर को आतंकवादी घोषित किया गया है, जो वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहा है और लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
जोशीमठ में तबाही का मंजर देख विशेषज्ञ हैरान
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ में तबाही का मंजर देख विशेषज्ञों की टीम भी हैरान रह गई। शहर के बेतरह धंसने और दर्जनों घरों और इमारतों की दीवारों, दरवाजों, फर्श, सड़कों पर आईं दरारों का कारण पता लगाने में पहले दिन टीम को नाकामी हासिल हुई। टीम ने देखा कि जोशीमठ के तमाम हिस्सों से सतह के नीचे पानी का बेतरतीब ढंग से रिसाव हो रहा है। इसका कोई एक सिरा नहीं है। जोशीमठवासियों को रात में घरों के फर्श के नीचे पानी बहने की आवाजें आ रही हैं। वे बुरी तरह डरे हुए हैं। टीम के सदस्य दिनभर शहर में हो रहे सुराखों की पड़ताल करते रहे, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला कि आखिर जमीन के नीचे ये पानी आ कहां से रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर