फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Mayor Election: पार्षदों ने कुर्सियां फेंकी, हाथापाई भी की,10 बिंदुओं में जानें मेयर चुनाव में क्या हुआ

Fri, 06 Jan 2023 07:01 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 06 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

आज दिल्ली में मेयर (MCD Mayor Election) चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदन में पीठासीन अधिकारी ने जैसे ही मनोनीत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराना शुरू किया, हंगामा हो गया।

विज्ञापन
MCD Mayor Election: Councilors threw chairs, also scuffled, know what happened in the mayor election
MCD Mayor Election - फोटो : Agency
आज दिल्ली में मेयर (MCD Mayor Election) चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदन में पीठासीन अधिकारी ने जैसे ही मनोनीत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराना शुरू किया, हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षदों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। कई पार्षद एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आए। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दावा है कि कई पार्षदों को चोट भी लगी है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने चुनाव टाल दिया। अब मेयर चुनाव के लिए उपराज्यपाल फिर से कोई तिथि घोषित करेंगे। आइए दस बिंदुओं में समझते हैं कि आज दिनभर क्या-क्या हुआ और आगे क्या होने के आसार हैं? 

 
MCD Mayor Election: Councilors threw chairs, also scuffled, know what happened in the mayor election
सदन में जोरदार हंगामा - फोटो : ani
1. मेयर चुनाव से पहले उपराज्यपाल ने 10 सदस्यों को किया था मनोनीत
पांच जनवरी को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की तरफ से 10 पार्षदों को मनोनीत किया गया था। मनोनीत किए गए पार्षदों में विनोद कुमार, लक्ष्मण आर्य, मुकेश मान, महेश सिंह तोमर, राजकुमार भाटिया, मोहन गोयल, संजय त्यागी, राजपाल राणा, कमल जीत सिंह और रोहताश कुमार शामिल हैं। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि ये सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। 
 
MCD Mayor Election: Councilors threw chairs, also scuffled, know what happened in the mayor election
सदन में हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
2. मेयर और डिप्टी मेयर के लिए कौन-कौन प्रत्याशी? 
आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। उपमहापौर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MCD Mayor Election: Councilors threw chairs, also scuffled, know what happened in the mayor election
कांग्रेस पार्षद - फोटो : अमर उजाला
3. कांग्रेस ने चुनाव से दूर रहने का लिया था फैसला
मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से कांग्रेस ने दूर रहने का फैसला लिया था। दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस के नौ प्रत्याशियों को जीत मिली थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने गुरुवार को ही इसका एलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ जिसका सम्मान करते हुए कांग्रेस पार्टी ने मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों की वोटिंग से दूर रहने का फैसला लिया है। 
 
विज्ञापन
MCD Mayor Election: Councilors threw chairs, also scuffled, know what happened in the mayor election
MCD Mayor Election - फोटो : अमर उजाला
4. चुनाव से पहले ही शुरू हो गया विवाद
आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना था। इससे पहले उपराज्यपाल की ओर से मनोनीत पीठासीन अधिकारी द्वारा सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जानी थी। पीठासीन अधिकारी ने सबसे पहले मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए बुलाया। इसी बात से नाराज होकर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed