प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगा बुंदेलखंड। लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी कार्ड खेलने वाली भाजपा शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोलेगी। इसके साथ ही लखनऊ के लुलु माल में नमाज पढ़ने के विरोध में फिर हंगामा हुआ। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को सुंदरकांड के पाठ का आहवान किया था। देर शाम करीब 7 बजे तीन युवक वहां सुंदरकांड पाठ करने के लिए पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोलेगी भाजपा, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगा बुंदेलखंड। लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। इन्हें ले जाने के लिए रोडवेज की 120 और 200 प्राइवेट बसों को लगाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा आज तय कर सकती है उम्मीदवार का नाम
राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी कार्ड खेलने वाली भाजपा शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोलेगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। चर्चा है कि इस चुनाव में भाजपा अगड़े वर्ग के किसी चेहरे पर भी दांव लगा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मानसून सत्र में संसद में रखे जाएंगे 24 विधेयक
सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में सरकार कई अहम बिल पेश करेगी। केंद्र ने छावनी विधेयक, बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक और दिवाला व दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक सहित 24 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
लुलु मॉल में सुंदरकांड व नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा
लखनऊ के लुलु माल में नमाज पढ़ने के विरोध में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को सुंदरकांड के पाठ का आहवान किया। देर शाम करीब 7 बजे तीन युवक वहां सुंदरकांड पाठ करने के लिए पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। वहीं एक युवक नमाज पढ़ने केलिए पहुंचा था। माल में हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...