{"_id":"699117d4591149ddec025f89","slug":"top-news-in-hindi-today-important-big-headlines-stories-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला आज, देशभर में महाशिवरात्रि की धूम; रूसी तेल खरीद पर दिल्ली का रुख साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला आज, देशभर में महाशिवरात्रि की धूम; रूसी तेल खरीद पर दिल्ली का रुख साफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Feb 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा। वहीं, देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के आसार हैं, जबकि दक्षिण में उमस बनी हुई है। उधर, अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली में होने वाले चौथे वैश्विक एआई सम्मेलन में पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि चीन व बांग्लादेश समेत कई देशों को निमंत्रण भेजा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भारत की ऊर्जा नीति और क्वाड पर उठे सवालों का जवाब दिया। उधर, आईएसआई खाड़ी देशों में पूर्व सैनिकों को जॉब ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रहा है। फरवरी 2026 के हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 75वें पायदान पर पहुंचा है। अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश मामले में मुख्य भागीदार बताया है। वहीं, जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में नोबेल समिति तक उसकी पहुंच के खुलासे हुए हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की खबरें-
Trending Videos
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : आईएएनएस
IND vs PAK Playing 11: तीन स्पिनरों को मिलेगा मौका? अभिषेक शर्मा की होगी वापसी; अर्शदीप सिंह का कटेगा पत्ता!
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध अस्थायी तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे तो भारत के मध्यक्रम के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। वहीं, नेट्स में भी उन्हें अभ्यास करते देखा गया। पढ़ें पूरी खबर

बर्फबारी
- फोटो : संवाद
Weather: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बदलेगा देश का मौसम; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गरज-चमक
फरवरी के मध्य में देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

Mahashivratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
UP: रामनगरी में महाशिवरात्रि का उल्लास, नागेश्वर नाथ मंदिर में पूरे हुए विवाह लोकाचार; आज निकलेगी बाबा की बरात
धर्मनगरी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ भोले बाबा को हल्दी अर्पित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच विवाह के लोकाचार पूरे किए गए। प्रशासन के अनुसार पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें। पढ़ें पूरी खबर

India AI Impact Summit 2026
- फोटो : X
AI Impact Summit: एआई सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को नहीं बुलाया, चीन और बांग्लादेश को दिया न्योता
ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया व फ्रांस के बाद अब चौथा वैश्विक एआई समिट नई दिल्ली में होने जा रहा है। भारत ने इसमें 100 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों ,मंत्रियों, राजनयिकों व तकनीकी वविशेषज्ञों व उद्यमियों को आमंत्रित किया है। लेकिन इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान नहीं है। बांग्लादेश, चीन, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे अन्य पड़ोसी देशों को न्योता भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर