{"_id":"69909791875e7db1420e618e","slug":"abhishek-sharma-bats-at-nets-readies-himself-for-ind-vs-pak-t20-world-cup-2026-match-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: उस्मान तारिक की खैर नहीं! PAK के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा फिट, अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: उस्मान तारिक की खैर नहीं! PAK के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा फिट, अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना
Sat, 14 Feb 2026 09:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:12 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा की वापसी लगभग तय है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि विस्फोटक बल्लेबाज को खिलाया जाएगा। वहीं, अभिषेक ने अभ्यास सत्र के दौरान भी जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की और पूरी तरह फिट नजर आए। बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में इस बात के संकेत दिए हैं कि उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
नेट्स में अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच पेट में संक्रमण के कारण नहीं खेल पाने वाले अभिषेक को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इससे पाकिस्तान के खिलाफ उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन आरपीआईसीएस और बाद में प्रेमदासा स्टेडियम के इंडोर नेट्स में उनकी जोरदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताओं को काफी हद तक दूर कर दिया।
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान विश्वकप मैच में किसकी चलेगी: बुमराह या साहिबजादा...अभिषेक या शाहीन, कौन जीतेगा सबसे बड़ी जंग?

बारिश बनी अभ्यास सत्र में बाधा
हल्की लेकिन लगातार बारिश के कारण भारतीय टीम को आउटडोर सत्र छोड़कर इंडोर अभ्यास करना पड़ा। अभिषेक ने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। उन्होंने सबसे पहले स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का सामना किया और बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए गेंद को मैदान के कोनों तक पहुंचाया। यह पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण के लिए एक तरह की चेतावनी भी मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के लिए खुशखबरी, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा; कप्तान सूर्यकुमार ने दी जानकारी

स्पिनर्स के बाद पेसर्स को भी बनाया निशाना
इसके बाद 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ अंदाज में शॉट खेले। भले ही उनके फुटवर्क में ज्यादा हलचल नहीं दिखी, लेकिन उनकी तेज कलाई और गेंद की लंबाई को भांपने की क्षमता ने इसकी कमी को पूरा कर दिया।
ये भी पढ़ें: भारत टी20 में पाकिस्तान से कहीं बेहतर: अनुभव हो या आंकड़े, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी; बिल्कुल नहीं टिकता पड़ोसी

अभिषेक बनेंगे पाकिस्तान के लिए मुसीबत
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले अभिषेक की बल्लेबाजी शैली पर कहा था कि वह शॉट्स तो बहुत खेलते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी स्लॉगिंग नहीं लगती, बल्कि गेंद की मेरिट पर आधारित होती है। शनिवार का अभ्यास सत्र इस बात की पुष्टि करता नजर आया।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: उस्मान तारिक से रहना होगा सावधान! महामुकाबले से पहले क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार? तैयारियों पर जोर