{"_id":"630b385d5e20a27b496a4a6a","slug":"twin-tower-the-first-explosion-happened-at-the-bottom-of-the-building-see-10-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twin Tower: बिल्डिंग के सबसे नीचे हुआ पहला धमाका, फिर ताश के पत्ते की तरह बिखर गईं इमारतें, देखें 10 तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Twin Tower: बिल्डिंग के सबसे नीचे हुआ पहला धमाका, फिर ताश के पत्ते की तरह बिखर गईं इमारतें, देखें 10 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:23 PM IST
सार
32 और 29 मंजिला दोनों इमारतें पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गईं हैं। टावर में जैसे ही ब्लास्ट शुरू हुए, धूल का गुबार उठना शुरू हो गया। कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इस धूल के गुबार को देखा।
विज्ञापन
1 of 10
ट्विन टावर कुछ यूं गिराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महज आठ सेकेंड के अंदर नोएडा का ट्विन टावर ढहा दिया गया। 32 और 29 मंजिला दोनों इमारतें पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गईं हैं। टावर में जैसे ही ब्लास्ट शुरू हुए, धूल का गुबार उठना शुरू हो गया। कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इस धूल के गुबार को देखा। आस-पास की 50 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह से धूल से पट गईं। हम आपको तस्वीरों में दिखाएंगे कि कैसे दोनों इमारतों को गिराया गया? अभी क्या स्थिति है? देखें तस्वीरें...
2 of 10
कुछ यूं गिराया गया ट्विन टावर
- फोटो : अमर उजाला
ठीक 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ पहला धमाका
ट्विन टावर गिराने के लिए पूरी व्यवस्था पहले से कर ली गई थी। 500 मीटर के दायरे में पड़ने वाली सभी इमारतों को खाली करा दिया गया था। कई इमारतों को ढक भी दिया गया था। ठीक दो बजकर 30 मिनट पर पहला धमाका हुआ। ये धमाका 29 मंजिला इमारत के सबसे नीचे हुआ। इसके बाद एक के बाद एक 29 मंजिले इमारत के हर फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ। कुछ सेकेंड के अंदर ही ये 29 मंजिला इमारत धराशाही हो गया। इसके तुरंत बाद 32 मंजिला इमारत में ब्लास्ट शुरू हुआ। इसमें भी शुरुआत इमारत के सबसे नीचे से हुई। देखते ही देखते आठ सेकेंड के अंदर दोनों इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।
कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार
ट्विन टावर गिरते ही धुएं का गुबार उठा। आस-पास पूरी तरह से धुंध छा गई। एक्सप्रेस वे तक इस धुएं के गुबार को लोगों ने देखा। देश में ये पहला मौका था जब इस तरह से किसी ऊंची इमारत को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
दोनों इमारतें गिरते ही धूल का गुबार उठा।
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोस की इमारतों को कोई नुकसान नहीं
ट्विन टावर गिरने के बाद नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इमारतों के गिरने से आसपास की बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आसपास की सभी इमारतें सुरक्षित हैं।
धूल को कम करने के लिए पानी का छिड़काव हो रहा
ट्विन टावरों के जमींदोज होने का बाद चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया। धूल का गुबार अनुमान से भी ज्यादा है, यह एक्सप्रेस वे तक फैल गया है। धूल को कम करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। धुंध छंटने के बाद विशेषज्ञों की टीम नुकसान का आंकलन करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।