{"_id":"630b4bdff9e0564f4218ab03","slug":"asia-cup-virat-kohli-pant-hardik-rohit-sharma-kl-rahul-speak-on-india-vs-pakistan-match-bcci-share-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले क्या बोले कोहली, हार्दिक और पंत, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले क्या बोले कोहली, हार्दिक और पंत, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 Aug 2022 04:44 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सदस्य- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अपने-अपने विचार रखे। इसका एक वीडियो बीसीसीआई ने साझा किया।
विज्ञापन
1 of 9
भारतीय टीम
- फोटो : ICC/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में अब बस कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। दोनों टीमें रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। यह वही मैदान है, जहां पिछले साल टी-20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। पिछली बार परिणाम पाकिस्तान के पक्ष में गया था। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
2 of 9
राहुल, कोहली और रोहित
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, तब से लेकर अब तक चीजें काफी बदल गई हैं। पिछले साल विराट कोहली भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे और अब रोहित शर्मा कप्तान हैं। भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सदस्य- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अपने-अपने विचार रखे। इसका एक वीडियो बीसीसीआई ने साझा किया। आइए जानते हैं खिलाड़ियों ने क्या-क्या कहा...
Today two teams go one on one in a high octane clash of the #AsiaCup2022
Click below to watch #TeamIndia members speak about Battle Royale #INDvPAK
रोहित शर्मा- हम अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे और मौजूदा वक्त में रहेंगे। पहले क्या हुआ, उसके बारे में नहीं सोचेंगे। मुझे लगता है कि तैयारी के लिहाज से हम कहीं पर भी कम नहीं हैं। विपक्षी टीम क्या कर रही है, इस पर हम बिल्कुल नहीं सोच रहे। एक टीम के रूप में हमें जो हासिल करने की जरूरत है, वह विपक्षी के बारे में सोचने से ज्यादा जरूरी है। यह मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल- यह हमारे लिए खुद को चुनौती देने का एक शानदार अवसर है। पाकिस्तानी टीम पिछले कुछ वर्षों में एक अच्छी टीम बनकर उभरी है। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है। जाहिर है कि यह एक हाई-प्रेशर गेम और यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 9
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली- एक खिलाड़ी के रूप में जब आप मैदान में कदम रखते हैं, तो यह आपके लिए एक अन्य मैच की तरह होता है। हालांकि, इस दौरान बाहर क्या चल रहा इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप मैदान में आएं और उत्साह का आनंद लें।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।