पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ सा है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। इस बर्फबारी और बारिश के बीच जनवरी के महीने में ठिठुरन भरी सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भार में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।
Weather Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, तस्वीरों में देखें जनवरी में सर्दियों ने की कैसी हरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:10 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पिछले दो से तीन दिन से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन भी बढ़ गई है।
विज्ञापन