{"_id":"5c139226bdec2256f345251a","slug":"when-the-winners-selected-by-coin-toss-in-the-assam-panchayat-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब चुनाव में सिक्का उछालकर हुआ विजेता का चयन, 6 उम्मीदवारों को मिले थे बराबर वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब चुनाव में सिक्का उछालकर हुआ विजेता का चयन, 6 उम्मीदवारों को मिले थे बराबर वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 14 Dec 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Coin toss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने अक्सर देखा होगा कि क्रिकेट के मैदान पर सिक्का उछालकर यानी टॉस कराकर यह तय किया जाता है कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि चुनाव में सिक्का उछालकर किसी विजेता का चयन किया गया हो। यकीनन आपने ऐसा कभी नहीं सुना होगा, लेकिन असम के पंचायत चुनाव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
2 of 5
Assam panchayat election result
- फोटो : social media
दरअसल, बराक घाटी में हुए पंचायत चुनाव में 6 सीटों पर मुकाबला बराबरी पर चला गया। इसके बाद यह तय हुआ कि टॉस कराकर विजेता का चयन किया जाएगा। हैरानी की बात तो ये है कि इसके लिए उम्मीदवार भी तैयार हो गए, जिसके बाद सिक्का उछालकर उनके भाग्य का फैसला किया गया।
3 of 5
vote
जानकारी के मुताबिक, काछर जिले के सोनई निर्वाचन क्षेत्र की सीट संख्या 4 पर निर्दलीय उम्मीदवार रंजना बेगम और कांग्रेस की उम्मीदवार इदरजान बोरभुइयां को बराबर-बराबर (125) वोट मिले थे। इसके बाद टॉस कराया गया, जिसमें इदरजान विजेता साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Coin toss
- फोटो : social media
सोनई के अलावा लालामुख ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक अंचलिक पंचायत उम्मीदवार , निश्चिंतापुर के अंतर्गत 3 ग्राम पंचायत सदस्य और हइलाकंडी के पंचग्राम में एक उम्मीदवार को सिक्का उछालकर विजेता घोषित किया गया। एक निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि इन जगहों पर उम्मीदवारों को बराबर-बराबर वोट मिले, जिसके बाद फैसला किया गया कि विजेता का चयन टॉस के जरिए किया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
BJP
- फोटो : social media
राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो असम पंचायत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा सीटें जीती हैं। भाजपा ने यहां पंचायत सदस्य की 7,768 सीट, अंचलिक पंचायत सदस्य की 653 सीट और जिला परिषद सदस्य की 223 सीटें जीती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।