{"_id":"5c138dfebdec225a1f27c40e","slug":"ausvind-indian-cricket-team-can-create-history-in-australia-here-is-statics-proof","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: भारत का टेस्ट सीरीज जीतना लगभग तय, आंकड़े बयां कर रहे पूरी कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: भारत का टेस्ट सीरीज जीतना लगभग तय, आंकड़े बयां कर रहे पूरी कहानी
Fri, 14 Dec 2018 04:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Dec 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली की टोली एडिलेड में पहला टेस्ट मैच जीतकर चार मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी हैं। शुक्रवार से पर्थ में दूसरा टेस्ट भी शुरू हो गया। इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसके बारे में जानते ही हर भारतीय क्रिकेटप्रेमी खुश हो जाएगा।
2 of 5
दरअसल, भारतीय टीम जब विदेशी धरती पर पहला टेस्ट मैच जीत लेती है तो उसके बाद उसका प्रदर्शन शानदार हो जाता है और सीरीज अधिकांश मौकों पर उसकी झोली में ही आ जाती है। टीम इंडिया ने विदेश में 14 टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट जीता और इनमें से 11 बार वह टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल हुई।
3 of 5
सिर्फ 2006-07 में द. अफ्रीका में उसे पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भी हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह इस दिलचस्प आंकड़े ने भारतीय खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ा दिया होगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैच पर्थ, मेलबर्न और सिडनी में खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया इससे पहले मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट जीत चुकी है। मेलबर्न में तो भारत दो बार टेस्ट मैच (1977-78 और 1981) तथा सिडनी में एक बार (1978) में जीत दर्ज कर चुका है। टीम इंडिया का इस वर्ष विदेशी धरती पर प्रदर्शन अच्छा रहा है, भले ही उसे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी थी इसके बावजूद उसने जुझारू खेल दिखाया था।
विज्ञापन
5 of 5
विराट के जांबाज पहला टेस्ट जीत चुके हैं और उन्होंने जीत का स्वाद चख लिया है। अपेक्षाकृत कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुछ हद तक उनका काम आसान कर दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।