फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है 'डील वुमन' के नाम से मशहूर स्वप्ना सुरेश, ऐसे बनी गोल्ड स्मगलिंग क्वीन

Wed, 08 Jul 2020 01:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 08 Jul 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Who is swapna suresh, know about Gold smuggler swapna suresh, history of kerala swapna suresh
कौन है स्वप्ना सुरेश - फोटो : Facebook

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अधिकारियों ने एयर कार्गो के जरिए पहुंचे सामान में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया। यूएई की एक पूर्व वाणिज्य अधिकारी स्वप्ना सुरेश इस मामले की मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि इसके तार यूएई के महावाणिज्य दूतावास से संबंधित एक राजनयिक खेप से जुड़े हुए हैं। 



वहीं, इसमें केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम भी सामने आ रहा है। 
स्वप्ना सुरेश का पूरे केस में नाम सामने आते ही केरल की राजनीति में भूचाल आ गया। स्वप्ना की केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। सीएम ने कहा है कि वे जांच के लिए तैयार हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर स्वप्ना सुरेश है कौन। तो चलिए हम आपको बताते हैं स्वप्ना के बारे में। 

Who is swapna suresh, know about Gold smuggler swapna suresh, history of kerala swapna suresh
यूएई के अबू धाबी में हुआ था जन्म - फोटो : Facebook
अबू धाबी में हुआ जन्म
स्वप्ना सुरेश का जन्म यूएई के अबू धाबी में हुआ था। अबू धाबी में ही उसने पढ़ाई जिसके बाद उसे एयरपोर्ट पर नौकरी मिल गई थी। स्वप्ना ने शादी भी की लेकिन जल्द ही तलाक हो गया तो वह बेटी के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम रहने चली आई। 
Who is swapna suresh, know about Gold smuggler swapna suresh, history of kerala swapna suresh
पति से तलाक के बाद आ गई थी भारत - फोटो : Facebook
नौकरियां बदलने में माहिर 
भारत आने के बाद स्वप्ना सुरेश ने दो साल तक तिरुवनंतपुरम में एक ट्रेवल एजेंसी में काम किया फिर उसकी 2013 में एयर इंडिया एसएटीएस में नौकरी लग गई। 2016 में जब धोखाधड़ी के एक केस में क्राइम ब्रांच ने उसकी जांच शुरू की तो स्वप्ना वापस अबू धाबी चली गई। अबू धाबी में वो यूएई महावाणिज्य दूतावास में वह महावाणिज्य दूत की सचिव बन गई। पिछले साल ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसे नौकरी से निकाला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is swapna suresh, know about Gold smuggler swapna suresh, history of kerala swapna suresh
केरल आईटी विभाग की कर्मचारी थी स्वप्ना - फोटो : Twitter
लग चुका है धोखेबाजी का आरोप
जब स्वप्ना एयर इंडिया एसएटीएस में ट्रेनर थी तो उसपर एक ऑफिसर को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा था। स्वप्ना ने माना था कि उसने झूठे आरोप लगाए और एक महिला को फर्जी नाम के साथ जांच समिति के सामने पेश किया। बताया जा रहा है कि जब इस मामले की जांच चल रही थी तो उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर बेहद दबाव बनाया जा रहा था। जांच के दौरान स्वप्ना ने यह भी बताया था कि वह केरल आईटी विभाग की भी कर्मचारी रह चुकी है।
विज्ञापन
Who is swapna suresh, know about Gold smuggler swapna suresh, history of kerala swapna suresh
सीएम विजयन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही वायरल - फोटो : Twitter
दूतावास में हुई बड़े लोगों से पहचान
यूएई वाणिज्य दूतावास में नौकरी करना स्वप्ना की जिंदगी को नए मोड़ पर ले गया। यहां उसने बड़े-बड़े लोगों से अपनी पहचान बढ़ानी शुरू की। बड़े होटलों में होने वाली पार्टियों में वह अक्सर शामिल होती थी। अरबी समेत कई भाषाएं जानने वाली स्वप्ना केरल आने वाले अरब नेताओं की टीम में होती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed