फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में कैलाश पर्वत पर रहते हैं भगवान शिव, जानिए इससे जुड़े और भी कई रहस्य

Wed, 08 Jul 2020 01:02 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 08 Jul 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
mystery of mount kailash where lord shiva lives
कैलाश पर्वत से जुड़े रहस्य - फोटो : अमर उजाला

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। हिंदू धर्म में इस महीने को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस महीने में शिवभक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार का व्रत करते हैं। इसके साथ ही कांवड़ में  गंगाजल भरकर सैंकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं और इसी जल से भोले बाबा का अभिषेक करते हैं।



कैलाश पर्वत का भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। क्योंकि इस पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। कैलाश पर्वत से जुड़ी सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को अब तक हजारों लोगों ने फतह कर लिया है, लेकिन कैलाश पर्वत पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया है। जबकि कैलाश पर्वत की ऊंचाई माउंट एवरेस्ट से लगभग 2000 मीटर कम है। कैलाश पर्वत पर किसी का नहीं पहुंचना अब तक रहस्य ही बना हुआ है।

mystery of mount kailash where lord shiva lives
कैलाश पर्वत - फोटो : सोशल मीडिया

कैलाश पर्वत पर किसी के नहीं चढ़ पाने के पीछे कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कुछ लोगों का ये मानना है कि भगवान शिव कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं। इसलिए कोई भी जीवित इंसान वहां तक नहीं पहुंच सकता है। मान्यताओं के अनुसार, जिसने कभी कोई पाप न किया हो मरने के बाद केवल वही कैलाश पर्वत को फतह कर सकता है।

mystery of mount kailash where lord shiva lives
कैलाश पर्वत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा भी माना जाता है कि कैलाश पर्वत पर थोड़ा सा ऊपर चढ़ते ही व्यक्ति दिशाहीन हो जाता है। चूंकि बिना दिशा के चढ़ाई करना मतलब मौत को दावत देना है, इसीलिए कोई भी इंसान आज तक कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mystery of mount kailash where lord shiva lives
कैलाश पर्वत - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के मुताबिक इस पर्वत का स्लोप (कोण) 65 डिग्री से भी ज्यादा है। जबकि माउंट एवरेस्ट में यह 40-60 तक है, जो इसकी चढ़ाई को और मुश्किल बनाता है। ये भी एक वजह है कि पर्वतारोही एवरेस्ट पर तो चढ़ जाते हैं, लेकिन कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाते हैं।

विज्ञापन
mystery of mount kailash where lord shiva lives
कैलाश पर्वत - फोटो : सोशल मीडिया

कैलाश पर्वत पर चढ़ने की आखिरी कोशिश लगभग 18 साल पहले यानी साल 2001 में की गई थी। उस समय चीन ने स्पेन की एक टीम को कैलाश पर्वत पर चढ़ने की अनुमति दी थी। हालांकि, कैलाश पर्वत की चढ़ाई पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगी हुई है। क्योंकि भारत और तिब्बत समेत दुनियाभर के लोगों का मानना है कि यह पर्वत एक पवित्र स्थान है, इसलिए इस पर किसी को भी चढ़ाई नहीं करने देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed