सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Agnipath Protest: राजस्थान में कांग्रेस का अग्निपथ के खिलाफ हल्लाबोल, सभी विधानसभाओं में किया सत्याग्रह 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Jun 2022 08:46 PM IST
सार

राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया। 
 

विज्ञापन
Agnipath Protest: In Rajasthan, Congress made a ruckus against Agnipath, satyagraha in all assemblies
सचिन पायलट ने अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह किया। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने देश की तीनों सेनाओं में 17 साल छह महीने से 21 वर्ष तक के युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की है। इसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह किया। मांग की गई कि केंद्र सरकार इस स्कीम को वापस लें और पुरानी व्यवस्था को लागू करें। 
Trending Videos
Agnipath Protest: In Rajasthan, Congress made a ruckus against Agnipath, satyagraha in all assemblies
अग्निपथ के खिलाफ टोंक में महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में बड़ा आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उसने संसद में चर्चा के बिना ही भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसे भी उसे काले कृषि कानूनों की तरह वापस लेना पडेगा। देश-प्रदेश के लाखों परिवार फौज से जुड़े हैं। फौज में नौकरी पैसा कमाने के लिए नहीं की जाती, यह गर्व की बात है। इस अवसर पर पायलट ने पूर्व कैप्टन सूरज चौधरी व पूर्व फौजी शिवराज चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Protest: In Rajasthan, Congress made a ruckus against Agnipath, satyagraha in all assemblies
सीकर में भी अग्निपथ का विरोध किया गया। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर में सत्याग्रह में भाग लिया। डोटासरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिना किसी से चर्चा किए संसद एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करते हुए जनता पर निर्णय थोप रही है। पूर्व में भी मोदी सरकार ने नोटबंदी एवं गलत तरीके से जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में पहुंचाने का कार्य किया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed