😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Rajasthan News: Parents' phones hacked in the name of task with 13-year-old innocent, obscene posts made on social media
{"_id":"62b1622617aac83512133b1e","slug":"rajasthan-news-parents-phones-hacked-in-the-name-of-task-with-13-year-old-innocent-obscene-posts-made-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 13 साल के मासूम से टास्क के नाम पर हैक कराए माता-पिता के फोन, सोशल मीडिया पर किए अश्लील पोस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 13 साल के मासूम से टास्क के नाम पर हैक कराए माता-पिता के फोन, सोशल मीडिया पर किए अश्लील पोस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:46 AM IST
सार
ऑनलाइन गेमर्स ने 13 साल के मासूम से टास्क के नाम पर अपने माता-पिता के डिवाइस हैक कराने का मामला सामने आया है। साइबर चोरी तो नहीं हुई, पर सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करवाए गए।
विज्ञापन
1 of 3
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान के जयपुर में साइबर बुलिंग का एक मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। 13 साल के मासूम को साइबर गेमिंग करने वालों ने डराया-धमकाया और टास्क के नाम पर अपने ही माता-पिता के फोन हैक करवाए। उनके सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट भी करवाए। मामला सामने आने पर बच्चे की काउंसलिंग कराई जा रही है।
मामला जयपुर के हरमाड़ा इलाके का है। 13 साल के बच्चे को साइबर गेमिंग की लत लग गई थी। उसे वहां कुछ ऐसे गेमर्स मिले, जिन्होंने साइबर बुलिंग कर उसे माता-पिता के फोन हैक करने को मजबूर किया। मना करने पर माता-पिता की हत्या तक की धमकी दी। इसके बाद बच्चा साइबर हैकर्स के हाथ की कठपुतली बन गया और जैसा-जैसा उसे बोला गया, वह करता गया।
Trending Videos
2 of 3
घर पर इस तरह के डिवाइस चिपकाए गए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
साइबर ठगी तो नहीं हुई, पर बुलिंग जरूर हुई
थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि बच्चे के माता-पिता को मोबाइल पर अजीबोगरीब एनिमेशन मिल रहे थे। इस वजह से उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जब पुलिस घर पर गई तो पता चला कि कोई और नहीं, बल्कि उनका 13 साल का बेटा ही इसके पीछे है। वह अपने परिचित के मोबाइल पर गेम खेलता था। इस दौरान कुछ हैकर उसके संपर्क में आए और उसे लेवल पार करने और एक्स्ट्रा रिवार्ड्स का लालच दिया। उसके बाद डरा-धमकाकर टास्क के नाम पर माता-पिता के फोन हैक करवाए। उनके मोबाइल में हैकिंग ऐप डाउनलोड करवाए। साथ ही OTP तक शेयर करवाए। बदमाशों ने हैकिंग कर साइबर ठगी तो नहीं की, पर बच्चे के जरिये माता-पिता को परेशान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता के नाम पर सोशल अकाउंट्स खुलवाए
बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे डरा-धमकाकर उसके माता-पिता के सोशल मीडिया पर अकाउंट खुलवाए गए। उन पर अश्लील पोस्ट भी करवाए गए। घर पर पुराने डिवाइस घर पर चिपकाने को कहा गया, ताकि माता-पिता को लगे कि घर पर कोई जासूसी कर रहा है। माता-पिता के मोबाइल पर अजीब-अजीब एनिमेशन आने लगे और घर पर जगह-जगह डिवाइस देखकर वे ही पुलिस थाने पहुंचे थे। जांच में बच्चे ने जो राज खोले, उससे पुलिस भी दंग रह गई।
जयपुर में साइबर बुलिंग का पहला मामला
इसे साइबर बुलिंग कह सकते हैं, जिसमें डरा-धमकाकर साइबर अपराध कराए जाते हैं। कमिश्नरेट के साइबर एक्सपर्ट मुकेश चौधरी का कहना है कि यह जयपुर में अपने तरह का पहला मामला है। हैकर्स ने मासूम को चंगुल में फंसाया और टास्क देकर हैकिंग करवाई। गनीमत है कि साइबर ठगी की वजह से आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। हैकर्स के बारे में पता लगाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X